साउथ के सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. फिल्म की चर्चा बीते काफी समय से है. वहीं फैंस को जेलर की तरह नेलसन दिलीपकुमार की जेलर 2 से भी उम्मीदें हैं क्योंकि फिल्म में एक्शन, सुपरस्टार्स के दमदार कैमियो और तमन्ना भाटिया का कावाला गाना चर्चा में रहा था. वहीं इस बार सुपरस्टार रजनीकांत जेलर 2 में भी एक धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आने वाले हैं, जिसकी झलक फिल्म के पहले गाने अला बोलेलो के लिरिकल वीडियो में देखने को मिली है. वहीं वीडियो में शामना कासिम के साथ रजनीकांत भी नजर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस भी अपना एक्साइटमेंट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.
जेलर 2 का पहला गाना हुआ रिलीज
जेलर 2 के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'अला बोलेलो' रिलीज किया. सन पिक्चर्स के अकाउंट पर गाने को शेयर करते हुए लिखा गया, "अला बोलेलो, जिला बोलेलो, जिथला बोलेलो, जिन्थक्का बोलेलो! #AlaBolelo का फीवर शुरू हो गया है, लिरिकल वीडियो अब आ गया है! #Jailer2."
ये भी पढ़ें- Youtube से लेकर Spotify पर छाए ये दो हरियाणवी गाने, हरियाणा के दो भाईयों ने रचा इतिहास
Ala Bolelo के बारे में
Ala Bolelo की बात करें तो म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस शामना कासिम के अलावा सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो का फॉर्मेट जेलर में तमन्ना भाटिया के गाने कावाला जैसा है. हालांकि टोन बिल्कुल अलग है. इस गाने के कंपोजर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध हैं. खास बात यह है कि अनिरुद्ध ने ही इस गाने को गाया भी है और इसके बोल डायरेक्टर अरुणराजा कामराज ने लिखे हैं. वहीं जानी मास्टर ने कोरियोग्राफी की है.
शामना कासिम ने गाने को लेकर जाहिर की खुशी
गाने के रिलीज से पहले एक्ट्रेस शामना कासिम ने डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' का हिस्सा बनने की खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने लिखा, "प्रतिष्ठित फ़िल्म 'जेलर 2' का हिस्सा बनकर मैं सचमुच खुशी और आभार से भर गई हूं! मुझे यह शानदार मौका देने के लिए सुपरस्टार रजनीकांत सर, नेल्सन दिलीपकुमार सर, अनिरुद्ध रविचंदर सर, जानी मास्टर और पूरी 'जेलर 2' टीम का दिल से शुक्रिया. इस यादगार सपने को सच करने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं. सच में बहुत सम्मानित, आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं! #Jailer2 #SuperstarRajinikanth #NelsonDilipkumar #Anirudh #sunpictures"
जेलर 2 के बारे में
रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म जेलर 2 15 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया है, जिसके बाद फैंस को ट्रेलर का इंतजार है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. जबकि फैंस जेलर देखने के बाद जेलर 2 को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.
ये भी पढ़ें- 'ऋषि कपूर फूट-फूटकर रोए, लेकिन अमिताभ नहीं आए...' 26 साल बाद एक्टर मुकरी की बेटी ने खोले दिल के जख्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं