विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2023

‘पठान’ में दिखेगा अब तक का सबसे खतरनाक एक्शन सीन, शाहरुख खान ने जमी हुई झील पर दौड़ाई बाइक

Pathaan Most Dangerous Action Scene: यश राज फिल्म्स की पठान में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. ऐसा एक्शन जो पहले कभी नहीं देखा गया है. फिल्म के एक्शन और स्टाइल की वजह से फैन्स इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘पठान’ में दिखेगा अब तक का सबसे खतरनाक एक्शन सीन, शाहरुख खान ने जमी हुई झील पर दौड़ाई बाइक
पठान में शाहरुख खान का एक्शन उड़ा देगा होश
नई दिल्ली:

यश राज फिल्म्स की पठान में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. ऐसा एक्शन जो पहले कभी नहीं देखा गया है. फिल्म के एक्शन और स्टाइल की वजह से फैन्स इसका बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म में हर वह मसाला डालने की कोशिश की है जो इसे दर्शकों की चहेती और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में लेकर जाती है.  दिलचस्प यह है कि पठान भारत की पहली फिल्म है जिसकी शूटिंग को साइबेरिया में जमी हुई झील बैकल पर अंजाम दिया गया है.

पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, ‘हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि पठान का एक्शन भारतीय दर्शकों द्वारा सिनेमाघरों में देखे गए एक्शन से कई गुना बढ़कर हो. वास्तव में, हमने केवल ऐसे एक्शन सीक्वेंस को शूट किया हैं, जिन्हें अब तक किसी भी भारतीय फिल्म ने कभी शूट नहीं किया होगा. पठान लोगों के लिए बेस्ट सीन दिखाने का वादा करती है और हमने साइबेरिया में बहुत ही आकर्षक जमी हुई झील बैकल पर हाई स्पीड बाइक चेस सीक्वेंस शूट की है.'

सिद्धार्थ ने आगे बताया, ‘इस भारी जोखिम वाले सीक्वेंस को शूट करने के लिए सभी जरूरी उपकरणों को मास्को से मंगवाना पड़ा जो वहां से लगभग 2000 किलोमीटर दूर था,जहां पर हम लोग शूटिंग कर रहे थे. तो, यह एक बहुत ही बड़ा काम था जिसे हमारी प्रोडक्शन ने बहुत ही आसानी से हैंडल किया. हमने जमी हुई बर्फ और कड़कड़ाती ठंड में सबसे विज़ुअली स्टनिंग चेज़ सीक्वेंस की शूटिंग को पूरा किया और मुझे उम्मीद है कि यह सीक्वेंस लोगों को हैरत में डालने का काम करेगा.'

पठान आदित्य चोपड़ा के महत्वाकांक्षी स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम शामिल हैं.  पठान, 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pathaan, Shah Rukh Khan, Deepika Padukone, John Abraham, Pathaan Most Dangerous Action Scene, Siberia, Bike Chase In Pathaan, SRK Pathaan, Pathaan Budget, Pathaan Cast, Pathaan Actors Fees, YRF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com