विज्ञापन

अमिताभ बच्चन के साथ इस एक्ट्रेस की थी सुपरहिट जोड़ी, एक साथ की 8 फिल्में, लेकिन बिग बी पर लगाए ऐसे आरोप हिल गया था बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की सुपरहिट जोड़ी एक समय बॉलीवुड पर राज करती थी, लेकिन बाद में एक्ट्रेस के आरोपों ने इस रिश्ते को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कॉन्ट्रोवर्सी बना दिया.

अमिताभ बच्चन के साथ इस एक्ट्रेस की थी सुपरहिट जोड़ी, एक साथ की 8 फिल्में, लेकिन बिग बी पर लगाए ऐसे आरोप हिल गया था बॉलीवुड
परवीन बाबी-अमिताभ बच्चन की अनदेखी फोटो, वो जोड़ी जो कभी रही सुपरहिट तो कभी विवादों में
नई दिल्ली:

एक वक्त था जब अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी का नाम साथ आते ही थिएटरों में सीटियां बजने लगती थीं. बड़े पर्दे पर दोनों की कैमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि लोग उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते थे. स्टाइल, रोमांस और स्टारडम से भरी इस जोड़ी को बॉलीवुड का गोल्डन पेयर कहा जाता था. लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि पर्दे पर सुपरहिट दिखने वाली ये जोड़ी एक दिन ऐसी कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ जाएगी, जिसकी गूंज सालों तक बॉलीवुड में सुनाई देगी. परवीन बॉबी के कुछ आरोपों ने उस दौर में लोगों को हैरान कर दिया था और हर कोई बस यही जानना चाहता था कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था.

Amitabh Bachchan Parveen Babi

अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी की जोड़ी थी सपरहिट

जब हर फिल्म में छा जाती थी ये जोड़ी

अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी ने एक साथ 8 फिल्मों में काम किया है. इसमें दीवार (1975), अमर अकबर एंथनी (1977), दो और दो पांच (1980), शान (1980), कालिया (1981), खुद्दार (1982), नमक हलाल (1982) और महान (1983) शामिल हैं. इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की जोड़ी ने ऐसा जादू चलाया कि दर्शक उन्हें बार-बार साथ देखना चाहते थे. परवीन बॉबी का ग्लैमरस अंदाज और अमिताभ बच्चन की दमदार पर्सनैलिटी उस दौर का सबसे बड़ा आकर्षण बन गई थी.

परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन का अंदाज फैन्स को खूब आता था पसंद

परवीन बाबी और अमिताभ बच्चन का अंदाज फैन्स को खूब आता था पसंद

वायरल तस्वीरों ने फिर ताजा कर दी पुरानी कहानी

आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी पुरानी तस्वीरें लोगों को फिर उसी दौर में ले जा रही हैं. किसी फोटो में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं, तो किसी तस्वीर में मस्ती और डांस करते दिखाई देते हैं. एक तस्वीर में दोनों बेहद करीब बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि एक और फोटो में दोनों का इंटेंस लुक फैंस को खूब अट्रैक्ट कर रहा है. इन तस्वीरों को देखकर लोग आज भी उनकी बॉन्डिंग को लेकर बातें करने लगते हैं.

परवीन बाबी का ग्लैमरस अंदाज और अमिताभ बच्चन का स्टाइल थे मशहूर

परवीन बाबी का ग्लैमरस अंदाज और अमिताभ बच्चन का स्टाइल थे मशहूर

फिर अचानक बदल गया सबकुछ

अपने करियर के शिखर पर पहुंच चुकी परवीन बॉबी ने 1980 के दशक में ऐसे बयान दिए, जिसने पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अमिताभ बच्चन पर आरोप लगाए कि अभिनेता उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं. उस वक्त ये खबरें मैगजीन की हेडलाइन बन गई थीं. फिल्म इंडस्ट्री में हर तरफ बस इसी मामले की चर्चा होने लगी थी. हालांकि अमिताभ बच्चन ने इन आरोपों पर कभी ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी.

अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी ने एक साथ की थीं 8 फिल्में

अमिताभ बच्चन और परवीन बाबी ने एक साथ की थीं 8 फिल्में

एक रहस्य जो आज भी बना हुआ है

बाद में कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि परवीन बॉबी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से गुजर रही थीं. धीरे-धीरे वो लाइमलाइट से दूर होती चली गईं. लेकिन आज भी जब अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी की तस्वीरें सामने आती हैं, लोग सिर्फ उनकी फिल्मों को ही नहीं, बल्कि उस अधूरी और रहस्यमयी कहानी को भी याद करने लगते हैं जिसने कभी पूरे बॉलीवुड को हिला दिया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com