विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2018

'हंसी तो फंसी' हुई फ्लॉप तो 'जबरिया जोड़ी' लेकर लौटे परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा, शुरू की शूटिंग

परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'जबरिया जोड़ी' को प्रशांत सिंह डायरेक्ट करेंगे. इसकी कहानी देसी और अनोखी होगी...

'हंसी तो फंसी' हुई फ्लॉप तो 'जबरिया जोड़ी' लेकर लौटे परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा, शुरू की शूटिंग
परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म 'हंसी तो फंसी' में नजर आई थी. दर्शकों को इनकी जोड़ी पसंद आई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. एक बार फिर सिद्धार्थ और परिणीति दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. परिणीति और सिद्धार्थ ने अपनी आगामी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है. परिणीति ने सोमवार को फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया. तस्वीर में परिणीति और सिद्धार्थ दुल्हा-दुल्हन के बैठने वाली कुर्सी के दोनों किनारों पर खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूल्हे की पोशाक में एक शख्स बैठा है, लेकिन उसका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. परिणाीति ने इसके कैप्शन में लिखा, "घोषणा, शूटिंग शुरू. सिद्धार्थ मल्होत्रा." 

भोजपुरी एक्टर निरहुआ ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर चलाए 'नैनों से बाण' तो वो बोली, 'अपनी लिमिट में रह...'
 
 
माधुरी दीक्षित ने जब 'चोली के पीछे क्या है...' पर किया डांस, बजने लगी सीटियां, ऑडियंस हुए क्रेजी...

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म का दूसरा पोस्टर साझा कर, इस जोड़ी को अनोखी और देसी बताया है. फिल्म में वह अभय और परिणीति बबली का किरदार निभाएंगी. निर्माता एकता कपूर ने लिखा, "यह जोड़ी जबरदस्त भी है और जबरिया भी. जबरिया जोड़ी का पहला लुक."

बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल हुए फरदीन खान फिर सुर्खियों में, 8 साल से ग्लैमर की दुनिया से दूर अब दिखते हैं ऐसे

सिद्धार्थ और परिणीति 2014 की फिल्म 'हंसी तो फंसी' में साथ नजर आए थे. नई फिल्म में कपल देसी अंदाज में दिखेगी. इस फिल्म के निर्देशक प्रशांत सिंह हैं, जिसकी पृष्ठभूमि बिहार की राजधानी पटना है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Sidharth Malhotra, Jabariya Jodi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com