परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा से शादी करके परिणीति खूब सुर्खियों में बनी हुई थीं. वहीं शादी के बाद परिणीति ने राघव चड्ढा संग अपना पहला करवाचौथ मनाया, जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. परिणीति इन तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. विरल भयानी के पेज से परिणीति और राघव के पहले करवा चौथ की कई तस्वीरें शेयर की गई हैं. इन तस्वीरों में न्यूली वेड कपल का अंदाज देखने लायक है.
परिणीति-राघव के पहले करवाचौथ की फोटो वायरल
एक के बाद एक कई तस्वीरें परिणीति चोपड़ा और राघव चोपड़ा के पहले करवा चौथ की वायरल भयानी के पेज से शेयर की गई हैं. परिणीति लाल शरारा सूट, हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और माथे पर बिंदी के साथ बहुत ही प्यारी दिख रही हैं. वहीं राघव चड्ढा मस्टर्ड येलो कुर्ता, सफेद पायजामा और नेहरु जैकेट में बहुत हैंडसम लग रहे हैं. राघव और परिणीति की करवा चौथ की फोटो पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
एक यूजर ने राघव और परिणीति की करवा चौथ की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'परिणीति बहुत प्यारी लग रही है. रियल ब्राइड'. तो एक अन्य ने लिखा है, 'इस कपल में कोई शो ऑफ नहीं है, दोनों परफेक्ट लग रहे हैं'. इस तरह से कई अन्य यूजर्स परिणीति और राघव को पहले करवाचौथ की बधाई दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं