विज्ञापन

90s के इस आइकॉनिक पॉप सॉन्ग के Gen G भी हैं दीवाने, नई नवेली सिंगर बन गई थी रातों रात स्टार, बाद में इसी नाम से बना टीवी शो

सिंगर सुनीता राव ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए 1990 के दशक के अपने मशहूर गाने 'परी हूं मैं' के सफर को याद किया और बताया कि कैसे इसके म्यूजिक वीडियो और टेलीविजन पर दिखाए जाने से उनका करियर बदल गया.

90s के इस आइकॉनिक पॉप सॉन्ग के Gen G भी हैं दीवाने, नई नवेली सिंगर बन गई थी रातों रात स्टार, बाद में इसी नाम से बना टीवी शो
90s के इस आइकॉनिक पॉप सॉन्ग के Gen G भी हैं दीवाने
नई दिल्ली:

सिंगर सुनीता राव ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए 1990 के दशक के अपने मशहूर गाने 'परी हूं मैं' के सफर को याद किया और बताया कि कैसे इसके म्यूजिक वीडियो और टेलीविजन पर दिखाए जाने से उनका करियर बदल गया. सुनीता ने इंस्टाग्राम पर अपने 1991 के एल्बम 'धुआं' के लिए मैगजीन कवर की एक फोटो शेयर की. उन्होंने बताया कि कैसे म्यूजिक चैनलों पर गाने की लोकप्रियता ने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाने में मदद की.

उन्होंने लिखा, "साल 1995 था. मेरा एल्बम 'धुआं' 1991 में रिलीज हुआ था, लेकिन उस पर किसी का ध्यान नहीं गया. फिर 1993 में MTV के आने पर, मैंने अपने एक गाने का म्यूजिक वीडियो रिलीज किया. मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि इस चैनल पर दिखाए जाने, फिर 'चैनल V' पर बार-बार दिखाए जाने और आखिर में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उसी गाने पर मेरी परफॉर्मेंस से मुझे दुनिया भर में पहचान मिल जाएगी."

यह भी पढ़ें- अमिताभ -वहीदा का 52 साल पुराना रक्षाबंधन सॉन्ग, बना भाई- बहन के प्यार का मिसाल, आज भी कर देता है इमोशनल, मुकेश की आवाज में अमर

सुनीता ने आगे कहा, "हां आपने सही अंदाजा लगाया. वह गाना कोई और नहीं, बल्कि 'परी हूं मैं' था! यह फोटो 'धुआं' एल्बम के प्रोमो शूट का हिस्सा थी. मिकी कॉन्ट्रैक्टर का शानदार मेकअप (वह अनोखी बिंदी जो मेरा स्टाइल स्टेटमेंट बन गई) और अपु सिस्टा की फोटोग्राफी ने मुझे यह जादुई लुक दिया, जिसमें गाने की मासूमियत और आकर्षण, दोनों झलकते थे. और बाकी तो इतिहास है. राव ने 1989 में 'सुनीता सेनोरिटा' गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्हें 'परी हूं मैं' गाने से लोकप्रियता मिली.

उन्होंने 1991 में ग्रामोफोन कंपनी इंडिया के साथ 'धुआं' नाम का हिंदी पॉप एल्बम रिलीज किया, जिसकी 75,000 से ज्यादा कॉपियां बिकीं और इसका संगीत लेस्ले लुईस ने दिया था. इस एल्बम के गाने और वीडियो 'परी' ने सुनीता राव को घर-घर में मशहूर कर दिया, जिसके बाद प्रेस ने उन्हें प्यार से "परी ऑफ द मासेज" (आम लोगों की परी) का नाम दिया. ए. आर. रहमान के साथ उनका शुरुआती काम 1994 की तमिल फिल्म 'मई मादम' का गाना "आदि पारु मंगथा" था.

यह भी पढ़ें-  प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने कृति सेनन के विवादित ऐड पर दिया रिएक्शन, एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर कही ये बात

उनके दो वीडियो - "देखा देखा" और "केसरिया" - रिलीज हुए. ये दोनों ही लोक-संगीत पर आधारित जोश भरे गाने थे, जिन्होंने राव को चार्ट में फिर से टॉप पर पहुंचा दिया. इसके बाद, भारत की आजादी के 50 साल पूरे होने के मौके पर, उन्होंने मैग्नासाउंड के एल्बम 'अ रीजन टू स्माइल' के तहत "छोटी-छोटी बातें" नाम का एक नया सिंगल और म्यूजिक वीडियो रिलीज किया. उन्होंने "वजह मुस्कुराने की" नाम के एल्बम में एक ग्रुप सॉन्ग में भी हिस्सा लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
90s Song, 90s Songs Hits, 90s Songs Hits 90s Romantic Songs Hindi, 90s Pop Star
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com