विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2025

'परदेस' की गोल्डन जुबली पार्टी में शाहरुख-महिमा रहे गायब, लेकिन दिल जीत ले गई दिलीप, सायरा, आमिर, अनिल की सादगी, देखें VIDEO 

शाहरुख खान की फिल्म परदेस सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म के थियेटर में 50 हफ्ते पूरे होने पर गोल्डन जुबली की बड़ी पार्टी भी रखी गई थी, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारे नजर आए थे.

'परदेस' की गोल्डन जुबली पार्टी में शाहरुख-महिमा रहे गायब, लेकिन दिल जीत ले गई दिलीप, सायरा, आमिर, अनिल की सादगी, देखें VIDEO 
परदेस की गोल्डन जुबली पार्टी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

किसी फिल्म के बाद उसकी सक्सेस पार्टी के बारे में आपने अक्सर न्यूज सुनी होगी और वायरल वीडियोज भी देखे ही होंगे. डिजिटल मीडिया और ओटीटी से पहले एक दौर ऐसा भी था, जब फिल्में थियेटर में खूब चला करती थीं और सिल्वर जुबली से लेकर गोल्डन जुबली तक मनाया करती थीं. जुबली का आंकड़ा जितना बड़ा होता था पार्टी भी उतनी ही जबरदस्त होती थी. शाहरुख खान की एक फिल्म की गोल्डन जुबली की पूरी होने पर भी ऐसी ही पार्टी दी गई, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम बड़े चेहरे नजर आए. हैरानी वाली बात ये है कि वायरल वीडियो में फिल्म की स्टार कास्ट कहीं नजर नहीं आ रही है.

छाए रहे अनिल कपूर

शाहरुख खान की ये फिल्म है परदेस, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म के थियेटर में 50 हफ्ते पूरे होने पर गोल्डन जुबली की बड़ी पार्टी भी रखी गई. लहरे रेट्रो नाम के यूट्यूब हैंडल पर पार्टी का ये वीडियो देखा जा सकता है. आपको बता दें कि फिल्म को डायरेक्ट किया था सुभाष घई ने, जिनकी बहुत सी फिल्मों में अनिल कपूर लीड रोल में रहे हैं. उन्हीं की दी हुई इस पार्टी में भी अनिल कपूर छाए रहे. उनके अलावा आमिर खान इस पार्टी में चेक की शर्ट में बिलकुल सादे अंदाज में नजर आए.

बड़े सितारे नदारद, स्टार कास्ट मौजूद

इस गोल्डन जुबली पार्टी में दिलीप कुमार, सायरा बानो, जैकी श्रॉफ, राकेश रोशन, विनोद खन्ना जैसे बड़े सितारे दिखाई दिए. जावेद अख्तर और सुभाष घई भी नजर आए. लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट बिलकुल दिखाई नहीं दी. फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी लीड रोल में थे. उनके अलावा अमरीश पुरी, अपूर्व अग्निहोत्री, आलोक नाथ, स्मिता जयकर और हिमानी शिवपुरी जैसे कलाकार शामिल थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pardes 1997, Pardes Golden Jubilee Party, Pardes Golden Jubilee Party Throwback Video, Pardes Golden Jubilee Party Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com