बॉलीवुड फिल्मों ने हमें कई यादगार गाने दिए हैं. इनमें से कई तो ऐसे हैं जो किसी खास राज्य की खुशबू लिए हैं. लेकिन इन्हें देशभर में पॉपुलैरिटी तब मिली जब ये किसी फिल्म का हिस्सा बने और टॉप फिल्मी कलाकारों ने इन पर चार चांद लगाए. ऐसा ही एक गाना संजीव कुमार और जया भादुड़ी का भी है. गाने काफी पॉपुलर है आपने पुराने से लेकर लेटेस्ट तक इसके कई ऑप्शन सुने होंगे लेकिन असल में ये गाना राजस्थान का एक मशहूर लोकगीत है.
राजस्थान की मिट्टी से निकला ये सुपरहिट गाना
यहां जिस गाने की बात हो रही है वो है 'पल्लो लटके'. ये राजस्थान का मशहूर लोकगीत है. इसे वहां कई पीढ़ियों से गाया जाता रहा है. खासकर शेखावाटी, मारवाड़ और ढूंढाड़ इलाकों में ये गीत शादी-ब्याह और खुशी के हर मौके पर गूंजता है. इस गीत को सबसे पहले किसने लिखा, इसकी कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन यह आजतक राजस्थान के पॉपुलर गीतों में शुमार है और कभी पुराना नहीं लगता.
क्या 'पल्लो लटके' का मतलब क्या है?
इस गाने का नाम राजस्थान की पारंपरिक ओढ़नी से जुड़ा है. महिलाओं की ओढ़नी के किनारे वाले हिस्से को पल्ला कहा जाता है. जब हवा में ओढ़नी का पल्ला लहराता है, तो उसी खूबसूरत पल को इस लोकगीत में बड़े मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. यही वजह है कि ये गाना सिर्फ सुनने में ही नहीं, बल्कि अपनी कहानी की वजह से भी लोगों को पसंद आता है.
हंसी-मजाक और मस्ती से भरा है ये लोकगीत
'पल्लो लटके' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मस्ती और खुशियों का दूसरा नाम है. इसमें प्यार भरी छेड़छाड़, हंसी-मजाक और हल्की-फुल्की नोकझोंक को बड़े मजेदार तरीके से दिखाया गया है. यही कारण है कि यह आज भी महफिलों की शान है. वक्त के साथ इसके बोल अलग-अलग हुए, लेकिन इसकी धुन का जादू कभी कम नहीं हुआ.
बॉलीवुड ने भी कई बार उठाया फायदा
इस लोकगीत की बढ़ती लोकप्रियता देखकर बॉलीवुड ने भी इसे कई बार फिल्मों में शामिल किया. साल 1979 में आई फिल्म 'नौकर' में इस गीत का इस्तेमाल किया गया था. इसके बाद साल 2017 में आई फिल्म 'शादी में जरूर आना' में इसका रीमिक्स वर्जन आया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि आज भी ये गाना बजते ही हर पार्टी का माहौल बना देता है.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की 19 साल छोटी ऑनस्क्रीन मां, 16 साल पहले आई थी मुंबई, 41 साल की एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं