विज्ञापन

आर्ट और आर्टिस्ट को पूरी फ्रीडम होनी चाहिए, सेंसर बोर्ड के गठन से खुश हुईं पल्लवी जोशी, हनुमान अंश को लेकर कही ये बात

पल्लवी जोशी का मानना है कि हर तरीके की फिल्में बनना चाहिए. हमारे जमाने में हमने काफी चीजों पर काम किया, लेकिन आज की दुनिया में फिल्म मेकर्स, नए आईडिया के साथ सिनेमा बनाना चाहते हैं.

आर्ट और आर्टिस्ट को पूरी फ्रीडम होनी चाहिए, सेंसर बोर्ड के गठन से खुश हुईं पल्लवी जोशी, हनुमान अंश को लेकर कही ये बात
सेंसर बोर्ड के गठन से खुश पल्लवी जोशी
नई दिल्ली:

बीते दिनों सेंसर बोर्ड के नए मेंबर्स का गठन हुआ है. जिसमें 18 नए सदस्य बनाए गए हैं. जिनमें बॉलीवुड के तमाम सिलेब्रिटीज का नाम शामिल है. अगर इन सदस्यों की बात करें तो इसमें प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी जैसे काफी दिग्गज सेलिब्रिटीज के नाम सामने आए हैं. बता दें, इस कमेटी के सदस्यों का काम फिल्म को देखना और उसको श्रेणी का प्रमाण पत्र देना है. इस कमेटी की सदस्य पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) ने हाल ही में एनडीटीवी से बात की और सेंसर बोर्ड के सदस्य बनने को लेकर उन्होंने खुशी जाहिर की और काफी मुद्दों पर अपनी राय रखी.

अलग सोच और विचारधाराओं के लोग

जब पल्लवी जोशी से पूछा गया कि आप सेंसर बोर्ड की मेंबर बनी हैं. इस बात पर आप क्या कहना चाहेंगी? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि यह एक खुशी का मौका है. इतने सालों से हमने फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है. अब दूसरी तरफ काम कर रहे हैं, हमारा सिलेक्शन हुआ है. हमको बहुत खुशी है कि अब अच्छी-अच्छी फिल्में देखने के लिए मिलेंगी. आज के समय बढ़ता हुआ टैलेंटेड उसको हम देख पाएंगे. जब कमेटी बनती है तो सबकी सहमति से डिसीजन लिए जाते हैं. मैं इतना कहूंगी कि आर्ट और आर्टिस्ट को पूरी तरीके से फ्रीडम होनी चाहिए. हमारे यहां सेंसर बोर्ड के नाम से बहुत बदनाम है. मेरा इरादा फिल्मों को बढ़ावा देना है. अगर हमको लगता है कि कुछ कंटेंट ऐसा है कि जो 18 साल से वर्ग के नीचे लोगों को नहीं देखना चाहिए. उसको 'A' सर्टिफिकेट दिया जाएगा. जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपको नहीं लगता अब बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बननी चाहिए, जिनमें हमारे भारत की महान हस्तियों के बारे में लोगों को पता चले? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि मेरा मानना है कि हर तरीके की फिल्में बनना चाहिए. हमारे जमाने में हमने काफी चीजों पर काम किया. लेकिन आज की दुनिया में फिल्म मेकर्स, नए आईडिया के साथ सिनेमा बनाना चाहते हैं. ऑडियंस किस तरीके का सिनेमा देखना चाहती है, यह तो आने वाला समय ही पता चलेगा. मुझे ऐसा लगता है कि अभी तक जैसा होता रहा है. ऐसी फिल्में बननी चाहिए, जिसमें बायोपिक, पौराणिक लव स्टोरी जैसे कंटेंट हों. मेरा इतना कहना है कि बॉलीवुड में हर तरीके की फिल्में बनना चाहिए.

ये भी पढ़ें: लता मंगेशकर का भोजपुरी रोमांटिक गाना, 63 साल पहले हुआ सुपरहिट, आज भी रील्स बनाते हैं लोग

'हनुमान अंश' के बारे में ये कहा

जब पल्लवी से पूछा गया कि क्या आपने हनुमान अंश देखी? इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा कि नहीं..मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है. यह हमारे मित्र ने बनाई है. यह फिल्म इतनी बढ़िया चली है. मैं काफी समय से भारत से बाहर थी, दो दिन पहले ही वापस आई हूं. इसलिए यह फिल्म देखने का मौका मुझे नहीं मिला. जब पल्लवी से पूछा गया कि आज के समय ऑडियंस का फिल्म को लेकर टेस्ट बदल चुका है, आपको क्या लगता है? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि वक्त के साथ हर इंसान का टेस्ट बदलता है, जो फिल्में कल तक हमको बहुत अच्छी लगती थीं, आज की फिल्में ऐसी ही होना चाहिए कि अगर हम कल की फिल्में देखें तो हमको यह लगना चाहिए कि यह फिल्में बहुत अच्छी लगती थीं. इसी का नाम ग्रोथ है और यही होता रहना चाहिए. क्योंकि यह चक्र ऐसे ही घूमता है. यह कहना कि लोगों का टेस्ट बदल चुका है. यह कहना गलत है. समय के साथ-साथ टेस्ट बदलता ही जाएगा और यह बदलना भी चाहिए.

अलग-अलग सोच के लोग

एक्ट्रेस ने कहा कि इस बार जिस तरीके की कमेटी का चयन हुआ है. यह बहुत अच्छी बात है. क्योंकि इस बार अलग-अलग सोच के लोग एक साथ हैं. सिनेमा के लिए अलग-अलग विचारधाराओं का एक साथ आना बहुत जरूरी है. उसमें मेरी उम्र के लोग हैं, इसके अलावा मुझसे बड़े लोग भी हैं और यंग लोग भी हैं. मैं यह देखकर बहुत खुश हूं.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Pallavi Joshi, Pallavi Joshi Actress, Pallavi Joshi Films
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com