विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2023

शाहरुख की जबरा फैन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, 'चलेया' पर किया क्यूट डांस, फैन्स बोले- अब फिल्म भी कर लो

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे Jawan फिल्म के गाने 'चलेया' पर डांस करती दिख रही हैं.

शाहरुख की जबरा फैन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस, 'चलेया' पर किया क्यूट डांस, फैन्स बोले- अब फिल्म भी कर लो
हानिया आमिर ने जवान के गाने चलेया पर किया क्यूट डांस
नई दिल्ली:

Shah Rukh Khan के फैन्स देश ही नहीं दुनियाभर में मौजूद हैं. आम आदमी से लेकर सेलिब्रिटीज तक उनके फैन हैं. शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग पड़ोसी मुल्क Pakistan में भी जबरदस्त है. वहीं खुद पाकिस्तान की सबसे पॉपुलर और क्यूट एक्ट्रेस हानिया आमिर भी शाहरुख खान की फैन हैं. हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म Jawan बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रही है. फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक पसंद किए जा रहे हैं. फिल्म जवान के गाने 'चलेया' पर आपने अब तक कई वायरल डांस वीडियोज देखे होंगे. इस गाने पर थिरकने से हानिया आमिर भी खुद को रोक नहीं पाईं. 

हानिया आमिर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जवान फिल्म के गाने 'चलेया' पर डांस करती दिख रही हैं. हानिया ने शनिवार रात का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे शाहरुख खान के गाने चलेया पर डांस कर रही थीं. हानिया ने अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीरें भी डाली. वहीं जो वीडियो हानिया ने पोस्ट की थी, उसमें उन्होंवे अपने दोस्तों यशाल शाहिद, आशिर वजाहत, नायेल वजाहत के साथ चलेया पर डांस किया था.

हानिया ने पोस्ट को शेयर करते हुए बस 'गंदा' लिखा. वीडियो पर फैन्स की भी प्रतिक्रियाएं आईं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'आपके चेहरे पर स्माइल सब कुछ है! अल्लाह आपको बुरी नजर से बचाए और सुरक्षित रखें. आमीन'. तो एक अन्य ने लिखा, 'डांस बहुत क्यूट है. हम आपको शाहरुख खान के साथ फिल्म में देखना चाहते हैं'. बता दें, खुद हानिया भी शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं. अगस्त में हानिया ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वे शाहरुख खान का हाथ फैलाने वाला पॉपुलर सिग्नेचर स्टेप करती नजर आई थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hania Aamir, Shah Rukh Khan, Hania Aamir Video, Hania Aamir Dance On Chaleya Song, Pakistani Actress Hania Aamir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com