अलका याग्निक बॉलीवुड की उन बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं, जिनकी आवाज ने एक दशक को एंटरटेन किया. वहीं उन्हीं में से एक सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन के एक गाने में भी आवाज दी, जो आज कल्ट क्लासिक सॉन्ग की लिस्ट में आता है. वहीं आज पार्टियों और शादियों में सुनने को मिलता है. हालांकि यह गाना भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी पॉपुलर हुआ, जिसे फिर से बनाया तो गया. लेकिन यह कल्ट नहीं बल्कि बर्बाद हो गया. वहीं फैंस ने देखने के बाद कहा, नकल के लिए भी अक्ल चाहिए होती है. हम बात कर रहे हैं अलका याग्निक और ईला अरुण द्वारा गाया गया गाना राणा जी माफ करना की.
ममता कुलकर्णी का ब्लॉकबस्टर है गाना
शाहरुख खान और सलमान खान की करण अर्जुन 1995 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. लेकिन इसका गाना मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी फैंस के दिलों पर राज करता है. 90 के दशक में ममता कुलकर्णी को इस गाने के कारण खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई और वह उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं. जबकि काजोल और राखी जैसी अदाकाराएं भी फिल्म में नजर आई थीं.
5 साल बाद पाकिस्तान ने किया हूबहू कॉपी
1995 में पॉपुलर हुआ गाना मुझको राणा जी माफ करना को पाकिस्तानी फिल्म बनारसी चोर में साल 2000 में फिल्माया गया. फिल्म में आबिद अली, नरगिस और रीमा जैसे कलाकार नजर आए. गाने का टाइटल भी सेम मुझको राणा जी रखा गया. यह पूरा गाना एक घर के अंदर शूट गया था. जबकि विलेन ने हूबहू अमरीश पुरी जैसे एक्सप्रेशन दिए. बोल में मेकर्स ने कुछ फेरबदल किए जैसे बहनोई को पुरवाई और गलती म्हारे से को इश्क तेरे विच कर दिया गया. जबकि बॉलीवुड के गाने में जहां राजस्थानी टच था तो वहीं पाकिस्तानी रीमेक में पंजाबी तड़का एड किया गया.
लोगों भी करते हैं आलोचना
बॉलीवुड के गाने मुझको राण जी में ममता कुलकर्णी को जितनी तारीफें मिली. वहीं उससे कई ज्यादा पाकिस्तानी गाने मुझको राणा जी को ट्रोलिंग का सामने करना पड़ा. यूट्यूब पर इस गाने को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी रिएक्शन देने से नहीं रूकते. एक यूजर ने लिखा, नकल में भी अक्ल चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, बॉलीवुड से चुरा के ये क्या बवासीर बना दी है. चोरी करना भी ठीक से नहीं आता. तीसरे यूजर ने लिखा, ये क्या भौकाल है. गाने की ऐसी तैसी कर दी.
ये भी पढ़ें- शाहिद-करीना के मौजा ही मौजा गाने में पंजाबी ही नहीं असम भाषा के भी हैं बोल, 19 साल बाद सुनकर भी नहीं होगा यकीन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं