विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2018

अलाउद्दीन खिलजी के लिए ऐसे तैयार होते थे रणवीर सिंह, जरूर देखना चाहेंगे VIDEO

बॉलीवुड इतिहास में 300 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह लुक का खुलासा हो चुका है.

अलाउद्दीन खिलजी के लिए ऐसे तैयार होते थे रणवीर सिंह, जरूर देखना चाहेंगे VIDEO
खिलजी के लुक में तैयार होते हुए रणवीर सिंह
  • खिलजी के तैयार होने की बिहाइंड द सीन
  • रणवीर ने शेयर किया वीडियो
  • कुछ ऐसे तैयार होते थे रणवीर
नई दिल्ली: बॉलीवुड इतिहास में 300 करोड़ रुपए कमाने वाली फिल्म 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने वाले एक्टर रणवीर सिंह लुक का खुलासा हो चुका है. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो का लिंक शेयर किया है. वियाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स यूट्यूब चैनल पर अपलोड हुए वीडियो में रणवीर का लुक चेंज करते हुए दिखाया गया है. फिल्म में दिखने वाले रणवीर को मेकअप के जरिए कुछ ऐसा तैयार कर दिया जाता था, जिसे देखने के बाद फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी हैरान हो गए. 

फ्लाइट में अचानक रणवीर सिंह से टकराई ये एक्ट्रेस, बोलीं- सफर हुआ सुहाना

फिल्म 'पद्मावत' को देखने के बाद रणवीर सिंह की एक्टिंग और उनका लुक कोई भी नहीं भूल सकता. रणवीर ने इसी लुक में 'खलीबली.. खलीबली...' गाने पर डांस किया था, जो ज्यादातर लोगों को पसंद आया. फिलहाल इस फिल्म में खिलजी के रोल को लेकर काफी सवाल उठे, लेकिन विवादों से घिरी फिल्म रिलीज होने के बाद सब शांत भी हो गए.

देखें वीडियो-


बता दें कि 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में 'पद्मावती' के कहानी को लेकर राजस्थान की करणी सेना दल ने सवाल उठाए थे. काफी विवाद होने के बाद इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 25 जनवरी को रिलीज किया गया. 

VIDEO: ‘पद्मावत में राजपूतों की भावना को आहत करने वाली कोई बात नहीं'


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranveer Singh, Alauddin Khalji, Behind The Scenes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com