विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2018

Padmaavat पर एक और एक्ट्रेस का आया ये बड़ा बयान, हो रहा है वायरल

'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण की एक्टिंग हर ओर चर्चा में है, अब इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी दीपिका के लिए यह बात कह दी है.

Padmaavat पर एक और एक्ट्रेस का आया ये बड़ा बयान, हो रहा है वायरल
'पद्मावत' की पद्मावती दीपिका पादुकोण और आशा पारेख
  • 25 जनवरी को रिलीज हुई है 'पद्मावत'
  • दीपिका पादुकोण है लीड रोल में
  • रणवीर सिंह बने हैं अलाउद्दीन खिलजी
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण का पद्मावती अवतार पर उनके फैन्स से लेकर बॉलीवुड स्टार तक सब फिदा हैं. अब अपने जमाने की दिग्गज अदाकारा आशा पारेख ने दीपिका पादुकोण के पद्मावती अवतार की जमकर तारीफ की है. हाल ही में  "पद्मावत" की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंची आशा पारेख को यह फिल्म काफी पसंद आई और फिल्म में दीपिका की एक्टिंग की उन्होंने जमकर तारीफ की.  आशा पारेख ने कहा,"दीपिका पादुकोण को 'पद्मावत' में शानदार एक्टिंग के लिए मैं उन्हें बधाई देती हूं. अगर आज मुझे रानी पद्मावती पर फिल्म बनानी होगी तो मैं किसी और का नही बल्कि दीपिका का ही चयन करूंगी. 'पद्मावत' में उनका डांस, उनकी एक्टिंग सब काबिलेतारीफ और "घूमर" तो कमाल का है."

Padmaavat: चित्तौड़ के इन दो योद्धाओं के बिना अधूरी है रानी पद्मावती की कहानी

Video: यादों के झरोखे में आशा पारेख



Padmaavat Box Office Collection Day 4: 'बाहुबली 2', 'दंगल' और 'पीके' से आगे निकली 'पद्मावत', जानें अब तक की कमाई

फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए दीपिका को देशभर से वाहवाही मिल रही है और 'पद्मावत' के क्लाइमेक्स सीन ने दर्शकों के बीच सनसनी मचा दी है. जहां एक ओर, दीपिका पादुकोण की "पद्मावत" बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है, वही कई प्रदेशों में रिलीज ना होने के बावजूद, 'पद्मावत' उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में एक है. दीपिका पादुकोण की पद्मावत को विभिन्न देशों में खूब पसंद किया जा रहा है और फिल्म में अपने शानदार अभिनय के लिए दीपिका प्रशंसा का पात्र बनी हुई हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padmaavat Deepika Padukone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com