विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, ट्विटर पर कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के बड़ी शख्सियत और रोमांटिक एक्टर शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें ली.

शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर, ट्विटर पर कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर (फाइल फोटो)
  • शशि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
  • शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड में शोक की लहर
  • ट्विटर पर अजय देवगन, संजय दत्त समेत कई बड़ी हस्तियों ने किया ट्वीट
नई दिल्ली: बॉलीवुड के बड़ी शख्सियत और रोमांटिक एक्टर शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांसें ली. काफी लंबे समय से बीमार चल रहे शशि कपूर को कुछ ही दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे.  इस खबर की पुष्टि एक्टर रणधीर कपूर ने खुद दी. उनके देहांत के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई. हिंदी जगत के कई बड़ी हस्तियों ने ट्विटर पर श्रद्धांजलि भी दी.

पढ़ें: बॉलीवुड को 'दीवार' और 'नमक हलाल' देने वाले शशि कपूर का फिल्‍मी सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शशि कपूर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए लिखा कि शशि कपूर की बहुमुखी प्रतिभा उनकी फिल्मों और थिएटर में देखी जा सकती है. उनकी शानदार एक्टिंग को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद करते रहेंगे. उनके निधन से दुःखी उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए सांत्वनाएं.
पीएम मोदी के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, सुष्मिता सेन, बिपाशा बसु, जावेद जाफरी समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने ट्वीट करते हुए शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shashi Kapoor, Twitter Reaction, Bollywood Personalities, Tribute On Twitter, Narendra Modi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com