विज्ञापन

ओम शांति ओम नहीं थी दीपिका पादुकोण का डेब्यू फिल्म, 2006 में दिया था बड़ी हिट, सिनेमाघरों में 50 दिनों तक चली थी फिल्म

दीपिका पादुकोण ने लगभग 19 साल पहले बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था.फराह खान की 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' में जूनियर आर्टिस्ट ओम मखीजा का किरदार निभा रहे शाहरुख खान भी हैरान रह गए थे, हालांकि यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी.

ओम शांति ओम नहीं थी दीपिका पादुकोण का डेब्यू फिल्म, 2006 में दिया था बड़ी हिट, सिनेमाघरों में 50 दिनों तक चली थी फिल्म
ओम शांति ओम नहीं थी दीपिका पादुकोण का डेब्यू फिल्म
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण ने लगभग 19 साल पहले बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई और दीपिका रातों रात स्टार बन गईं. फराह खान की 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ओम शांति ओम' में जूनियर आर्टिस्ट ओम मखीजा का किरदार निभा रहे शाहरुख खान भी हैरान रह गए थे, जब दीपिका अपनी पहली हिंदी फिल्म में मशहूर एक्ट्रेस शांतिप्रिया के रूप में रेड कार्पेट पर चली थीं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यह उनकी पहली फिल्म नहीं थी. उन्होंने बेंगलुरु में इंद्रजीत लंकेश की 2006 की कन्नड़ रोमांटिक ड्रामा 'ऐश्वर्या' से पहले ही एक हिट फिल्म दे दी थी, जिसमें उन्होंने लीड रोल किया था. 

दीपिका पादुकोण को पहली फिल्म 'ऐश्वर्या' कैसे मिली?

लंकेश ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा, "वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं हैं, वह अभी भी नंबर 1 एक्ट्रेस हैं और भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं. मुझे यह कहते हुए गर्व होता है." उन्होंने याद करते हुए कहा, "बेशक, उनमें एक खास आकर्षण था. जब मैंने उन्हें देखा, तो मुझे महसूस हुआ कि उनकी मौजूदगी ही बहुत आकर्षक थी. जब मैं छोटा था तो मैं उनके साथ बैडमिंटन खेलता था. वह एक बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी थीं. वह राज्य के लिए खेलती थीं. वह बहुत फोकस्ड थीं."

यह भी पढ़ें- 400 साल पुरानी कहानी पर बनी थी 20 साल पहले आई ये फिल्म, नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर तक में बजा डंका

दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण एक दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो चाहते थे कि उनकी बड़ी बेटी भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चले. जब दीपिका इसके लिए ट्रेनिंग ले रही थीं, तो उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि जिंदगी उन्हें कहीं और ले जाएगी. इंद्रजीत लंकेश ने 'हिंदी रश' के यूट्यूब चैनल पर कहा, "जब मैं डायरेक्टर बना तो अचानक मैंने उन्हें एक फैशन शो में देखा. और अगले ही दिन, मैंने उन्हें एक प्रमुख मैगजीन में देखा. तब मैं बहुत हैरान रह गया कि एक बैडमिंटन खिलाड़ी से सुपरमॉडल बनने का यह कैसा बदलाव था." 

लंकेश ने बताया कि दीपिका पादुकोण की लंबाई 5'9 थी, उनकी  शानदार स्पोर्ट्स वाली बॉडी और खूबसूरत आंखें थीं.  उन्हें लगा कि अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म 'ऐश्वर्या' के लिए उन्हें बिल्कुल ऐसी ही लड़की की तलाश थी. बिना ज्यादा सोचे-समझे उन्होंने दीपिका को फोन किया और बाद में मुंबई में उनसे मुलाकात की. उस समय उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं, जो अब शाहरुख खान की मैनेजर हैं. दीपिका को जब उन्होंने फिल्म ऑफर किया तो उन्होंने इसे एक्सेप्ट कर लिया. इस तरह उन्हें उनकी पहली फिल्म मिली. 

यह भी पढ़ें-  इस खास शख्स की फैन हैं करीना कपूर, बोलीं- मैं उनके जैसा बनना चाहती हूं

इंद्रजीत लंकेश ने बताया कि 'ऐश्वर्या' बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए. उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया. जब शाहरुख खान बेंगलुरु आए थे, तब उनसे फिल्म की सफलता के बारे में पूछा गया. इस पर शाहरुख ने मजाक में कहा था, “मुझे पता चला है कि फिल्म बड़ी हिट है. इसका मतलब अब मुझे दीपिका को ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे.” 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Om Shanti Om  box Office, Om Shanti Om  budget, Om Shanti Om Box Office, Deepika Padukone Debut Film, Deepika Padukone Debut Film Om Shanti Om
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com