विज्ञापन

जब ओम पुरी बने अमरीश पुरी, फोन पर एक्टर की वाइफ से किया ऐसा प्रैंक, डर गई थीं एक्ट्रेस!

ओम पुरी जहां संजीदा और सशक्त अभिनय के लिए मशहूर थे. वहीं असल जिंदगी में उनका ह्यूमर कमाल का था. अपने गहरी और भारी आवाज के कारण वो अक्सर अमरीश पुरी की आवाज में दोस्तों के साथ मजेदार प्रैंक कर लिया करते थे.

जब ओम पुरी बने अमरीश पुरी, फोन पर एक्टर की वाइफ से किया ऐसा प्रैंक, डर गई थीं एक्ट्रेस!
अमरीश पुरी की ओम पुरी ने की नकल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई बेहतरीन कलाकार आए. लेकिन ओम पुरी और अमरीश पुरी जैसी शख्सियतें बहुत कम हुईं. दोनों ही अपने अभिनय के लिए जाने जाते थे., लेकिन पर्दे के पीछे उनकी दोस्ती और मस्ती भी कम दिलचस्प नहीं थी. ओम पुरी जहां संजीदा और सशक्त अभिनय के लिए मशहूर थे. वहीं असल जिंदगी में उनका ह्यूमर कमाल का था. अपने गहरी और भारी आवाज के कारण वो अक्सर अमरीश पुरी की आवाज में दोस्तों के साथ मजेदार प्रैंक कर लिया करते थे. जिसके दो किस्से खुद उन्होंने एक इंटरव्यू में शेयर किए थे. जिसकी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

हंसी से पकड़ी गई चोरी

एक बार ओम पुरी ने अपने करीबी दोस्त नसीरुद्दीन शाह को फोन लगाया. फोन नसीर की पत्नी रत्ना पाठक ने उठाया. ओम पुरी ने बिना देर किए अमरीश पुरी की भारी और रौबदार आवाज में कहा, ‘नसीर है?' फिर उसी अंदाज में बोले, ‘क्या भई, कभी घर-वर भी बुला लिया करो यार, खाना-वाना खिला दिया करो.' रत्ना पहले तो पूरी तरह चौंक गईं. उन्होंने बड़े सम्मान से जवाब दिया, ‘जी पुरी साहब, आप आइए ना.' इतनी देर में ओम पुरी खुद ही हंस पड़े. उनकी हंसी सुनते ही रत्ना समझ गईं कि ये अमरीश पुरी नहीं बल्कि ओम पुरी हैं. फोन के उस पार माहौल हल्का हो गया और सब ठहाके लगाने लगे.

मीता वशिष्ठ का बर्थडे और ‘पुरी साहब'

एक और मजेदार किस्सा अभिनेत्री मीता वशिष्ठ के बर्थडे से जुड़ा है. ओम पुरी को पहले ही बर्थ डे पार्टी का बुलावा मिल चुका था. लेकिन समय नहीं पता था. ओम पुरी ने समय जानने के लिए फोन किया. लेकिन फोन आंसरिंग मशीन पर था. बस अमरीश पुरी को नई शरारत सूझ गई. इस पर ओम पुरी तुरंत अमरीश पुरी की आवाज में बोले, ‘हां भई, हमें क्यों याद करोगी. एनीवे हैप्पी बर्थडे. बुलाओ भई जिसको बुलाना है. हमारे साथ फिल्मों में काम तो किया है तुमने.'

ये सुनकर मीता बेहद एक्साइटेड हो गईं और अमरीश पुरी का नंबर ढूंढने लगीं. कुछ देर बाद उन्होंने फोन किया, ‘अरे पुरी साहब, हाउ स्वीट ऑफ यू. आइए ना शाम को.' उधर से जवाब आया, ‘किसलिए?' मीता बोलीं, ‘मेरा बर्थडे है, आपने मैसेज किया.' तभी अमरीश पुरी ने साफ कर दिया, ‘मैंने कोई मैसेज नहीं किया, वो ओम पुरी होगा.' इस इंटरव्यू में अमरीश पुरी ने ये भी बताया कि ओम पुरी उनके लिए भाई जैसे ही थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com