O Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ रोमियो' अब रिलीज के करीब पहुंच गई है. यह रोमांटिक एक्शन थ्रिलर 13 फरवरी 2026 को थिएटर्स में दस्तक देगी, जो वैलेंटाइन डे वीकेंड से ठीक एक दिन पहले है. फैंस में 'ओ रोमियो' को लेकर जबरदस्त उत्साह है और एडवांस बुकिंग ने भी अच्छी शुरुआत की है. फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं, जो शाहिद कपूर के साथ पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. प्रोडक्शन साजिद नडियाडवाला की कंपनी ने संभाला है. कहानी में रोमांस के साथ एक्शन और थ्रिलर के तड़के हैं.
ये भी पढ़ें: राजपाल यादव के बाद अब एक और एक्टर फंसा उधार के जाल में, हीरो के खिलाफ दर्ज हुई FIR
ओ रोमियो एडवांस बुकिंग
'ओ रोमियो' के एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी उत्साहजनक हैं. सैकनिल्क के अनुसार, बुकिंग शुरू होने के पहले दिन ही करीब 16,226 टिकट बिके और इससे लगभग 36.69 लाख रुपये की कमाई हुई. 11 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक कुल एडवांस कलेक्शन 1.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है (ब्लॉक सीट्स सहित). NCR, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा बुकिंग देखी जा रही है.
ओ रोमियो बजट
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह रुझान जारी रहा तो ओपनिंग डे पर 'ओ रोमियो' 4 से 7 करोड़ रुपये तक कमा सकती है. हालांकि, 13 फरवरी को ही शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' भी रिलीज हो रही है, जिससे क्लैश होगा. फिर भी, वैलेंटाइन वीकेंड का फायदा और शाहिद-तृप्ति की जोड़ी दर्शकों को थिएटर्स की ओर खींच सकती है. 'ओ रोमियो' का बजट करीब 60-65 करोड़ बताया जा रहा है, ऐसे में अच्छी ओपनिंग से यह मुनाफे में आ सकती है. 'ओ रोमियो' की कास्ट की बात करें तो शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. फिल्म में नाना पाटेकर, दिशा पटानी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे. तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी ने स्पेशल कैमियो दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं