विज्ञापन

शाहिद कपूर फिल्म चुनने में हमेशा खा जाते हैं गच्चा, 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकरा चुके हैं 'रोमियो'

शाहिद कपूर आज यानी कि 25 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस मौके पर चलिए देखते हैं उनके करियर का रिपोर्ट कार्ड जिसमें उन्होंने कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट की हैं.

शाहिद कपूर फिल्म चुनने में हमेशा खा जाते हैं गच्चा, 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकरा चुके हैं 'रोमियो'
शाहिद कपूर 25 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं
Social Media
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर ना केवल अपनी दमदार एक्टिंग, बल्कि शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं. ये खूबियां उनकी हर फिल्मों में दिखती हैं. पंकज कपूर के बेटे ने इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में दी हैं लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं. शाहिद कपूर की ठुकराई फिल्मों की लिस्ट में इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार', 'रंग दे बसंती' से लेकर 'रांझणा' तक शामिल हैं. शाहिद ने बिजी शेड्यूल, स्क्रिप्ट या दूसरे कारणों से ये प्रोजेक्ट्स छोड़े. आज (25 फरवरी) शाहिद अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: पुष्पा की एक्ट्रेस ने 200 लोगों के सामने इस हीरो को किया था Kiss, अब 26 फरवरी को उसी से करने जा रही शादी

रंग दे बसंती साल 2006 में आई थी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन शूटिंग के बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने मना कर दिया. बाद में आमिर खान ने लीड रोल लिया. फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, सोहा अली खान और सिद्धार्थ के साथ कुणाल कपूर और शरमन जोशी जैसे सितारे शामिल हैं. यह बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और सुपरहिट फिल्मों में से एक बनी.

This may contain: a man with a goatee and leather jacket on posing for a photo in front of trees

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, साल 2011 में रिलीज हुई, जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। दोस्ती और जीवन की खूबसूरती को पर्दे पर उतारती फिल्म बनी फिल्म शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन अन्य प्रोजेक्ट की व्यस्तता में उन्होंने ठुकरा दिया. फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल लीड में थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई और आज भी दर्शकों की फेवरेट है.

इम्तियाज अली की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा रॉकस्टार भी साल 2011 में आई थी. यह फिल्म पहले शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने 'जब वी मेट' चुन लिया था. बाद में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया. नरगिस फाखरी भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ने रणबीर को स्टार बना दिया और आज भी क्लासिक मानी जाती है.

This may contain: a man in black tank top posing for a photo with his hands on his hips

सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की शुद्ध देसी रोमांस फिल्म साल 2013 में आई थी. यह रोमांटिक ड्रामा पहले शाहिद को ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल लिया. 

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 12: सितारों की फीस भी नहीं वसूल पाई शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो', जानें किस एक्टर ने बटोरे थे कितने करोड़

आनंद एल. राय की इंटेंस लव स्टोरी रांझणा साल 2013 में सिनेमाघरों में आई थी. इस फिल्म के साथ धनुष ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन पहले शाहिद को ऑफर हुई, मगर व्यस्तता की वजह से उन्होंने रिजेक्ट कर दिया. सोनम कपूर और अभय डोल भी लीड में हैं. फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

This may contain: a man in glasses and a green scarf is holding his hand up to the side

इसके अलावा, सिद्धार्थ आनंद की एक्शन रोमांस फिल्म 'बैंग बैंग', पुनीत मल्होत्रा की रोमांटिक कॉमेडी 'गोरी तेरे प्यार में', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'बेशर्म' जैसी फिल्में भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थीं. उन्होंने मना कर दिया.

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ मां बनने के बाद पहली बार पैपराजी के कैमरे में हुईं कैद, चेहरे पर मास्क लेकिन आंखों की चमक ने दिखा दी दिल की खुशी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com