विज्ञापन

राजपाल यादव के बाद अब एक और एक्टर फंसा उधार के जाल में, हीरो के खिलाफ दर्ज हुई FIR

एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बांउस केस में तिहाड़ जेल में बंद है. उनकी मदद के लिए कई सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है. वहीं अब एक और एक्टर भी उधार के जाल में फंस गया है.

राजपाल यादव के बाद अब एक और एक्टर फंसा उधार के जाल में, हीरो के खिलाफ दर्ज हुई FIR
राजपाल यादव के बाद अब एक और एक्टर फंसा उधार के जाल में

एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बांउस केस में तिहाड़ जेल में बंद है. उनकी मदद के लिए कई सितारों ने हाथ आगे बढ़ाया है. वहीं अब एक और एक्टर भी उधार के जाल में फंस गया है.इस एक्टर का नाम श्रेयस तलपड़े है. श्रेयस तलपड़े एक नए विवाद में घिर गए हैं. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में भोगांव पुलिस ने उनके खिलाफ और 12 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. यह मामला निवेश घोटाले से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि लोगों को निवेश के नाम पर लाखों रुपये ठगे गए.

क्या है मामला

शिकायतकर्ता मोहल्ला मिश्राना के एक निवासी ने बताया कि श्रेयस तलपड़े और उनके साथियों ने मुंबई की एक बैंक शाखा के नाम पर स्थानीय लोगों को लुभाया. उन्होंने उच्च रिटर्न देने का वादा करके गांव वालों से पैसा लिया, लेकिन बाद में पैसे वापस नहीं किए और स्कीम फर्जी साबित हुई. शिकायत के मुताबिक, लाखों रुपये की ठगी हुई है. पुलिस ने 10 फरवरी 2026 को भोगांव थाने में एफआईआर दर्ज की, जो कोर्ट के आदेश पर हुई. पहले पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी, इसलिए पीड़ित ने कोर्ट का रुख किया और कोर्ट ने पुलिस को एफआईआपर दर्ज करने का निर्देश दिया.

श्रेयस तलपड़े की ओर से कोई बयान नहीं

केस में धोखाधड़ी और ठगी से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल कर रही है. अभी तक श्रेयस तलपड़े की ओर से इस मामले पर कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है. श्रेयस तलपड़े हिंदी और मराठी सिनेमा में जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने 2005 में फिल्म 'इकबाल' से मुख्य भूमिका में डेब्यू किया था. 'डोर', 'गोलमाल' सीरीज और 'ओम शांति ओम' जैसी फिल्मों में उनके किरदार याद किए जाते हैं. वे जल्द ही 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आने वाले हैं, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी समेत कई बड़े नाम हैं. यह फिल्म 26 जून 2026 को रिलीज होगी.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajpal Yadav, Shreyas Talpade, Actor Shreyas Talpade, Shreyas Talpade Movies, Shreyas Talpade Fraud Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com