विज्ञापन
This Article is From May 04, 2022

अर्जुन कपूर नहीं यह है मलाइका अरोड़ा का 'हर पल का साथी', फोटो देखने पर ही खुलेगा राज

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, फोटो में उनके साथ कोई है, जो उनके बेहद क्लोज है.

अर्जुन कपूर नहीं यह है मलाइका अरोड़ा का 'हर पल का साथी', फोटो देखने पर ही खुलेगा राज
मलाइका ने शेयर की अपने हर पल के साथी की फोटो
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा के इंस्टाग्राम पर उनके अच्छे खासे फॉलोवर्स हैं. उनकी टाइमलाइन पर उनकी लाइफस्टाइल और फैशन की झलक मिलती है. वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल वर्क अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. मंगलवार की देर रात उन्होंने  इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, फोटो में उनके साथ कोई था, जो उनके बेहद क्लोज है. आप सोचेंगे अर्जुन कपूर, लेकिन उससे पहले हम आपको बता दें कि यह उनका पालतू कुत्ता कैस्पर है. घर में दोनों एक दूसरे के साथ बैठे दिख रहे हैं और एक दूसरे की कंपनी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं. मलाइका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "मेरा हमेशा का साथी," इसके साथ उन्होंने दिल वाले इमोजी और हैशटैग "कैस्पर" लिखा है.

 
इस फोटो को मलाइका अरोड़ा के फैंस ने काफी पसंद किया है. बता दें कि हाल ही में मलाइका का कार एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद वह घऱ पर आराम कर रही थीं. एक अन्य फोटो में मलाइका के फेस पर चोट के निशान दिख रहे हैं. मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में एक्सीडेंट के बारे में लिखा था, उन्होंने लिखा, "पिछले कुछ दिनों में मेरे साथ अविश्वसनीय घटनाएं घटीं. इसके बारे में सोचना किसी फिल्म के सीन की तरह लगता है. शुक्र है, एक्सीडेंट के तुरंत बाद, मुझे ऐसा लगा कि मैं इतने सारे केयरिंग लोगों की देखभाल में हूं. चाहे वह मेरे वर्कर्स हों, मेरा परिवार हो, दोस्त या अस्पताल के स्टाफ. सबने मेरा खास ख्याल रखा.अपने फैंस को भी उन्होंने थैंक्स कहा. उन्होंने लिखा अब मैं ठीक हो रही हूं.   मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, मैं एक फाइटर हूं. 

बता दें कि मलाइका की पहली शादी सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज खान से हुई थी. 2017 में कपल अलग हो गया, दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल वह एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. 

ये भी देखें : Met Gala 2022: मेट गाला में नताशा पूनावाला का दिखा स्टाइलिश अंदाज

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Arbaaz Khan, Malaika Arora Outfits, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Party, Malaika Arora Photos, Malaika Arora Pics, Malaika Arora Style, Malaika Arora Trolled, Malaika Arora Viral Video, Malaika Arora About Clothes, Malaika Arora In Self Isolation, Malaika Arora About Son Arhaan K, Malaika Arora Fitness Secrets, Malaika Arora Arjun Kapoor, Malaika Arora Arjun Kapoor Photo, Malaika Arora Arjun Kapoor Relation, Malaika Arora Arjun Kapoor Relationship, Malaika Arora Arjun Kapoor R
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com