विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

Nora Fatehi ने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर किया डांस, स्टेज पर यूं मचाया धमाल- देखें Video

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terence Lewis) के साथ मंच पर अरेबिक दिलबर सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं.

Nora Fatehi ने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर किया डांस, स्टेज पर यूं मचाया धमाल- देखें Video
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने टेरेंस लेविस (Terence Lewis) के साथ फिर किया धमाकेदार डांस
  • नोरा फतेही ने टेरेंस लेविस के साथ फिर किया धमाकेदार डांस
  • 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर यूं थिरकते दिखे कलाकार
  • नोरा और टेरेंस का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर धमाल मचा रखा है. हर हफ्ते नोरा फतेही शो को जज करने के साथ वहां स्टेज पर धमाकेदार डांस करती हुई भी नजर आती हैं. खास बात तो यह है कि इस बार भी नोरा फतेही अपने डांस से एक और बार स्टेज पर तहलका मचाती हुई नजर आएंगी. दरअसल, नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terence Lewis) के साथ मंच पर अरेबिक दिलबर सॉन्ग पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. इस गाने पर भी डांस करते हुए नोरा फतेही और टेरेंस लेविस की केमिस्ट्री धमाकेदार लग रही है. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वायरल वीडियो में वह और टेरेंस लेविस (Terence Lewis) हाथों में छड़ी लेकर अरेबिक दिलबर सॉन्ग पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसपर डांस करते हुए दोनों कलाकारों के स्टेप और डांस मूव्स कमाल के लग रहे हैं. इसके साथ ही नोरा और टेरेंस की केमिस्ट्री भी डांस करते हुए काफी जबरदस्त लग रही है. हाल ही में आए इस वीडियो को अब तक 57 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि इसी तरह पिछले हफ्ते भी नोरा और टेरेंस ने अपने डांस से धमाका कर दिया था. दोनों ही भीगी भीगी रातों में सॉन्ग पर रोमांटिक डांस करते हुए नजर आए थे. 

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह पहली बार नहीं है जब वह अपने डांस को लेकर इस कदर चर्चा में रही हों. इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने डांस के साथ-साथ अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं. एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो वह जल्द ही 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस से धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी. इसके अलावा आखिरी बार नोरा फतेही स्ट्रीट डांसर 3डी में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में उन्होंने श्रद्धा कपूर और वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Dance Video, Terence Lewis, Terence Lewis Dance Video, Nora Fatehi Dance With Terence Lewis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com