विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2020

नोरा फतेही ने मेल्विन लुईस के साथ 'पेपेटा' सॉन्ग पर किया शानदार डांस, पुराने Video ने फिर मचाई धूम

नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर डांसर मेल्विन लुईस (Melvin Louis) के साथ 'पेपेटा' (Pepeta) पर डांस करती नजर आ रही हैं.

नोरा फतेही ने मेल्विन लुईस के साथ 'पेपेटा' सॉन्ग पर किया शानदार डांस, पुराने Video ने फिर मचाई धूम
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने मेल्विन लुईस (Melvin Louis) के साथ किया 'पेपेटा' सॉन्ग पर डांस
  • नोरा फतेही ने जबरदस्त अंदाज मेंं किया 'पेपेटा' सॉन्ग पर डांस
  • मेल्विन लुईस के साथ दिखी एक्ट्रेस की जबरदस्त केमिस्ट्री
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने अंदाज और अपने डांस के लिए खूब जानी जाती हैं. कई बॉलीवुड फिल्मों में नोरा फतेही ने अपने डांस से धमाल मचाकर रख दिया है. उनके डांस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक पुराने वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, नोरा फतेही का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मशहूर डांसर मेल्विन लुईस (Melvin Louis) के साथ पेपेटा पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में डांस करते हुए नोरा फतेही के स्टेप और उनके डांस मूव देखने लायक हैं. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) का यह वीडियो मेल्विन लुईस (Melvin Louis) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है जिसे अभी तक करीब 1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में नोरा फतेही मल्टीकलर टॉप और शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. डांस करते वक्त नोरा फतेही के एक्सप्रेशन और उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. बता दें कि पेपेटा सॉन्ग नोरा फतेही का ही है, जिसे रिलीज के वक्त भी खूब पसंद किया गया था. इससे इतर यह पहली बार नहीं है जब नोरा फतेही के डांस वीडियो ने इस कदर लोगों का ध्यान खींचा हो. अपने कई वीडियो के कारण एक्ट्रेस सुर्खियों में रह चुकी हैं. 

नोरा फतेही (Nora Fatehi) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्ट्रेस 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को जज कर रही हैं. लेकिन खास बात तो यह है कि वह शो में रहते हुए भी हर हफ्ते अपने डांस से खूब धमाल मचाती हैं. एक्ट्रेस जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाली हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म में भी नोरा अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नजर आएंगी. नोरा फतेही ने अब तक 'दिलबर', 'कमरिया', 'गर्मी', 'साकी साकी' और 'एक तो कम जिंदगानी' जैसे कई गानों से बॉलीवुड की दुनिया में धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Video, Nora Fatehi Dance On Pepeta, Nora Fatehi Belly Dance Video, Nora Fatehi Dance With Melvin Louis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com