विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2019

नोरा फतेही ने जब कार में बैठे-बैठे ही शुरू कर दिया डांस, Video हुआ वायरल

Nora Fatehi Dance Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस गाना सुनकर कार में ही डांस करना शुरू कर देती हैं.

नोरा फतेही ने जब कार में बैठे-बैठे ही शुरू कर दिया डांस, Video हुआ वायरल
Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही ने कार में बैठकर किया डांस
  • नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
  • कार में बैठकर कर रही थीं डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो

नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस और अंदाज से हर गाने में धूम मचा देती हैं. नोरा फतेही इन दिनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस नोरा अकसर अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वह कार में बैठे-बैठे ही डांस कर रही हैं और अपने एक्सप्रेशन्स से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं. बता दें, फिलहाल एक्ट्रेस नोरा फतेही मोरक्को (Morocco) में अपने फ्रेंड्स संग एंजॉय कर रही हैं.

Viral Video: 'नशे सी चढ़ गई' पर डांस कर रहे थे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण का यूं दिखा रोमांटिक अंदाज

Morocco got us like.... ????????????

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi) on


नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक्ट्रेस कार में गाने पर अपने दोस्त संग झूमती नजर आ रही हैं. फैन्स नोरा फतेही (Nora Fatehi) के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.

अबराम की फेवरिट है पापा शाहरुख खान की ये फिल्म, किंग खान ने Twitter पर खोला राज

बता दें, हाल ही में नोरा फतेही का 'पपेटा सॉन्ग (Pepeta Song)' रिलीज हुआ था. इस गाने पर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को डांस चैलेंज दिया था.  उनके इस चैलेंज को देश-विदेश से डांसर एक्सेप्ट कर रहे हैं और वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं. जो भी डांस वाडियो नोरा फतेही (Nora Fatehi Dance Video) को पसंद आ रहा है उसे वो इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं. वहीं, अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा जल्द ही वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर (Street Dancer)' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nora Fatehi, Nora Fatehi Dance, Nora Fatehi Dance Video, Nora Fatehi Latest Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com