विज्ञापन

19 साल पहले आई वो ब्लॉकबस्टर जिसमें थे 5 एक्टर, ना हीरोइन ना विलेन फिर 17 करोड़ में कमा गई 51 करोड़

18 साल पहले रिलीज हुई धमाल ने बिना हीरोइन और विलेन के भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कामयाबी हासिल की थी. सिर्फ 17 करोड़ के बजट में बनी इस कॉमेडी फिल्म ने दुनियाभर में 51 करोड़ रुपये कमाए। अब 10 जुलाई को धमाल 4 रिलीज होने जा रही है,।

19 साल पहले आई वो ब्लॉकबस्टर जिसमें थे 5 एक्टर, ना हीरोइन ना विलेन फिर 17 करोड़ में कमा गई 51 करोड़
19 साल पहले आई वो ब्लॉकबस्टर जिसमें थे 5 एक्टर, ना हीरोइन, ना विलेन
NDTV

आज से ठीक 19 साल पहले एक ऐसी कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में आई थी, जिसने बिना किसी बड़े मसाले के दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया. उस दौर में जहां फिल्मों की पहचान हीरो-हीरोइन की जोड़ी और दमदार विलेन से होती थी, वहीं इस फिल्म ने पूरी कहानी सिर्फ कॉमेडी, दोस्ती और मजेदार किरदारों के दम पर हिट बना दी. छोटे बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और धीरे-धीरे एक सक्सेफुल फ्रेंचाइजी बन गई. अब इसका चौथा पार्ट रिलीज के लिए तैयार है.

18 साल पहले बिना हीरोइन और विलेन के बनी थी सुपरहिट फिल्म

8 जुलाई 2007 को रिलीज हुई 'धमाल' का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया था. फिल्म में संजय दत्त, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और आशीष चौधरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. दिलचस्प बात ये थी कि फिल्म में कोई हीरोइन नहीं थी और न ही कोई ऐसा विलेन था, जिससे हीरो को लड़ना पड़े. पूरी कहानी पांच अलग-अलग किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छिपे हुए खजाने की तलाश में निकल पड़ते हैं. इस सफर में उनके साथ होने वाली मजेदार घटनाएं और गलतफहमियां ही फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनीं. दर्शकों को फिल्म का हल्का-फुल्का अंदाज इतना पसंद आया कि ये देखते ही देखते फैमिली एंटरटेनर बन गई.

करीब 17 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. उस समय के हिसाब से ये शानदार कमाई मानी गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई.

अब 10 जुलाई को रिलीज होगी 'धमाल 4'

पहले पार्ट की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद 'डबल धमाल' और 'टोटल धमाल' भी रिलीज हुईं और दोनों फिल्मों ने दर्शकों का भरपूर एंटरटेन किया. समय के साथ 'धमाल' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे पॉपुलेरिटी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई. अब फैंस की नजरें 10 जुलाई को रिलीज होने वाली 'धमाल 4' पर टिकी हैं. नई फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है. उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी फिल्म अपनी मजेदार कॉमिक टाइमिंग, गुदगुदाने वाले किरदारों और हल्के-फुल्के मनोरंजन के साथ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 6.5 करोड़ में बनी फिल्म ने कर दिखाया कमाल, भारत में 100 करोड़ कमाकर बनी 2026 की नंबर 1 हॉलीवुड फिल्

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhamaal, Dhamaal 4, Sanjay Dutt, Riteish Deshmukh, Arshad Warsi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com