विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2022

Nita Ambani Photos: कभी बस में सफर करती थीं नीता अंबानी, आज 3 लाख की चाय से होती है दिन की शुरुआत

Nita Ambani Photos: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का आज बर्थडे है. मिडिल क्लास फैमिली में जन्मीं नीता अंबानी लग्जरियस लाइफ जीती हैं. उनके पास खुद का प्राइवेट जेट और महंगी गाड़ियां हैं.

Nita Ambani Photos: कभी बस में सफर करती थीं नीता अंबानी, आज 3 लाख की चाय से होती है दिन की शुरुआत
Nita Ambani Photos: नीता अंबानी जीती हैं ऐसी लग्जरियस लाइफ
नई दिल्ली:

इंडिया में जब भी अमीर लोगों की बात आती है तो सबसे पहला नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का आता है. आज हम यहां उनकी पत्नी नीता अंबानी के बारे में बात कर रहे हैं. नीता अंबानी बेहद लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि मुकेश अंबानी किसी भी पार्टी या इवेंट में शामिल होते हैं तो बेहद सिंपल रहना पसंद करते हैं. वहीं, इसके एकदम उलट नीता अंबानी पूरी महफिल ही लूट लेती हैं. आज यानि 10 नवंबर को नीता अंबानी अपना जन्मदिन मना रही हैं. तो बर्थडे पर जानते हैं नीता अंबानी से जुड़ी कुछ बेहद दिलचस्प बातें.

j9k0eplg

मुकेश अंबानी की पत्नी और बिजनेसवुमन नीता अंबानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई की एक मिडिल क्लास गुजराती फैमिली में हुआ था. उनके पिता का नाम रविंद्र भाई दलाल और मां का नाम पूर्णिमा दलाल था. नीता ने नरसी मोंजी कॉलेज से कॉमर्स में बैचलर डिग्री ली है. नीता छोटी-सी उम्र में ही पेशेवर भरतनाट्यम कलाकार बन गई थीं. नीता एक स्कूल में टीचर की नौकरी करती थीं, इसी दौरान उनकी मुलाकात मुकेश अंबानी से हुई थी. धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में तब्दील हुई और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. साल 1985 में दोनों ने सब की रजामंदी से शादी कर ली. मुकेश और नीता अंबानी  के तीन बच्चे आकाश, अनंत और ईशा अंबानी हैं. आज नीता बखूबी अपने पति का कारोबार संभाल रही हैं. इसके अलावा में बहुत सारे एनजीओ के साथ मिलकर भी काम कर रही हैं.

srub9g

नीता अंबानी को महंगे कपड़े, जूलरी, ब्रांडेड हैंड बैग्स और फुटवेयर बेहद पसंद है. जूते, लिपस्टिक और मेकअप जैसी चीजों की भी लंबी लिस्ट है. नीता के कपड़े और हैंडबैग्स ही नहीं उनकी लिपस्टिक भी स्पेशल ऑर्डर पर बनती है, जिनकी कीमत 40 लाख रुपये से शुरू होती है. इतना ही नहीं उनके पास हर आउटफिट के लिए मैचिंग सैंडल भी हैं, जिनकी कीमत आपके होश उड़ा देगी. ‘सेन लॉरॉन' नीता अंबानी का पसंदीदा ब्रांड है. ‘ईशा अंबानी पीरामल' का फैन पेज नीता अंबानी के हील्स के कलेक्शन के बारे में जानकारी देता है. नीता अंबानी को ब्रांडेड घड़ियां और बैग्स पसंद हैं, घड़ियों और बैग्स के कलेक्शन में उनके पास बुलगारी, कार्टियर, राडो, गुच्ची की घड़ियां और शनेल और जिमी चू केरी केल्विन जैसे ब्रांड्स के हैंडबैग्स शामिल हैं.

p4g62v18

नीता के दिन की शुरुआत किसी साधारण चाय से नहीं बल्कि सेहत से भरपूर चाय से होती है, जिसकी कीमत  3 लाख रुपये बताई जाती है. उन्होंने मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह जापान की सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड नोरिटेक के कप में चाय पीती हैं यह क्रॉकरी सोने से जड़ी होती है.

ih3p8ni

उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारों का कलेक्शन है. वहीं, आज के समय में 230 करोड़ रुपये के प्राइवेट जेट में सफर करने वाली नीता अंबानी कभी बस में सफर करती थीं. मुकेश अंबानी ने नीता को कस्टम फिटिंग एअरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट उनके 44वें बर्थडे पर दिया था. इस प्राइवेट जेट में सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं.

rkl8fbog

नीता अंबानी 'धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल' की संस्थापक और अध्यक्ष हैं. नीता अंबानी को श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती विश्वविद्यालय, कांचीपुरम से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है. नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की कोऑनर भी हैं. नीता अंबानी, पति और बच्चों के साथ मुंबई के सबसे महंगे इलाके साउथ मुंबई में रहती हैं. उनके बंगले का नाम एंटीलिया है. इस 27 मंजिला बंगले में कई आलीशान बेडरूम और हॉल है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
नीता अंबानी, Nita Ambani Instagram, Nita Ambani, Nita Ambani Phone, Nita Ambani Age, Nita Ambani Net Worth, Nita Ambani Daughter, Nita Ambani Education, Nita Ambani Lifestyle, Nita Ambani House, Mukesh Ambani, Nita Ambani Before Marriage, Neeta Ambani Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com