बिहारी गानों की बात होती है तो आम्रपाली और दिनेश लाल उर्फ निरहुआ की फेमस जोड़ी को कैसे भूल सकते हैं. दोनों की ही पर्दे पर सुपरहिट रही जोड़ी दर्शकों को खूब भाती है. 'मरून कलर सड़िया' की बात करें तो इस गाने ने न जाने कितने रिकॉर्ड बना दिए हैं. इस सुपरहिट जोड़ी के रिश्ते को लेकर के कई तरह की बातें सामने आती रही हैं. लेकिन इन दोनों ने ही हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त बताया है. लेकिन अब रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में इन दोनों के रिश्ते को लेकर के कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
ओटीटी पर जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी में आ रहा रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें शुभांकर मिश्रा के साथ कई दूसरे लोग हैं और आम्रपाली दिनेश लाल से कई तीखे सवाल करते नजर आएं. सभी के बीच तीखी नोकझोंक हुई है.
आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते को लेकर हुए सवाल
बता दे कि शुभांकर आम्रपाली से पूछते हैं कि आप उनके हर काम करते हो, उनके बच्चों के स्कूल चले जाते हो. क्या निरहुआ आपके भैया हैं. इस पर आम्रपाली का जवाब होता है कि वो मेरे को-एक्टर हैं. शुभांकर फिर वहीं सवाल करते हैं कि सिर्फ को एक्टर हैं? कोई रिश्ता नहीं है? जिसपर आम्रपाली का जवाब आता है नहीं. फिर शुभांकर आम्रपाली से कहते हैं कि आप स्वीकार क्यों नहीं कर लेती हैं आप प्यार करते हो.
आम्रपाली ने दी वॉर्निंग
आम्रपाली ने कहा कि उनके बच्चे मेरे दोस्त हैं. शुभांकर बोलते हैं कि आप स्वीकार कर लो कि प्यार है. निरहुआ जी अपने घर नहीं जाते हैं, वो बोलते हैं कि वो अपनी स्त्री से प्यार नहीं करते, उनको घर से मतलब नहीं है. वीडियो के आखिर में आम्रपाली बोलती हैं कि मेरे बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोच लेना. बता दें कि इसके पहले भी शो में काजल राघवानी ने दिनेश और आम्रपाली के रिश्ते पर कई तरह के आरोप लगाए थे. कि दिनेश जी के कहने पर कई गानों में आम्रपाली को रखा गया है.
शो में मचा है ड्रामा
बता दें कि भोजपुरी बवाल शो में खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. फिलहाल आम्रपाली, निरहुआ और काजल की बातों ने खूब बवाल मचा रखा है. हालांकि उनकी ये तकरार लोगों को बेहद पसंद आ रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं