विज्ञापन

पवन सिंह की शादी पर राधे मां ने की भविष्यवाणी, बताया किस उम्र में भोजपुरी सुपरस्टार की होगी शादी, भारती सिंह ने किया मजेदार कमेंट

पवन सिंह की कब होगी शादी? इसकी भविष्यवाणी राधे मां ने हाल ही में भोजपुरी बवाल में की, जिस पर भारती सिंह ने मजेदार रिएक्शन दिया है. 

पवन सिंह की शादी पर राधे मां ने की भविष्यवाणी, बताया किस उम्र में भोजपुरी सुपरस्टार की होगी शादी, भारती सिंह ने किया मजेदार कमेंट
भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो, पवन सिंह की शादी की राधे मां ने की भविष्यवाणी
नई दिल्ली:

जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो भोजपुरी बवाल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. शो में भोजपुरी एक्टर्स पवन सिंह, निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे की पर्सनल जिंदगी को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब अपकमिंग एपिसोड में राधे मां शो में बतौर गेस्ट के रुप में पहुंचेंगी. जबकि कॉमेडी क्वीन और होस्ट भारती सिंह भी नजर आएंगे, जो राधे मां से पवन सिंह और आम्रपाली दुबे को मिलवाएंगी. वहीं इस दौरान पवन सिंह की शादी का सवाल भारती सिंह पूछती हैं, जिस पर राधे मां भविष्यवाणी करती हैं. 

राधे मां के पवन सिंह ने छुए पैर

भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में पवन सिंह और काजल राघवानी को भारती सिंह, राधे मां से मिलवाती हैं. इसके बाद पवन सिंह राधे मां के पैर छूते हैं. इसके बाद भारती राधे मां से कहती हैं, राधे मां पवन भाई को एक अच्छा जीवन साथी मिले क्योंकि इस मामले में वह कई बार धोखा खाए हैं. इस पर पवन सिंह को अपने पास आने के लिए राधे मां कहती हैं और उनका चेहरा देखती हैं. 

ये भी पढ़ें- 50 साल पुरानी फिल्म का किसी हनीमून से कम नहीं था सेट, रियल कपल का प्यार चढ़ा परवान, 10 सदाबहार गाने और गुलजार का कनेक्शन

 पवन सिंह के बारे में राधे मां की भविष्यवाणी

राधे मां कहती हैं, इसका दिल बहुत साफ है. इसको 45 साल में एक बहुत अच्छी लविंग वाइफ मिलेगी. इसके बाद आम्रपाली दुबे उंगलियों पर साल गिनने लगती हैं, जिस पर भारती सिंह चुटकी लेते हुए कहती हैं, 5 साल बाद डांस होगा और खुलेंगी (शराब की बोतल की ओर इशारा करते हुए) . वहीं सभी हंसने लगती हैं. 

पवन सिंह की शादी के बारे में 

पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहलाते हैं. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ खूब चर्चा में रही है. पवन सिंह ने 2014 में पहली शादी नीलम सिंह से की थी. वहीं 2015 में उनका निधन हो गया. इसके बाद मार्च 2018 में उन्होंने ज्योति सिंह से शादी की, जिनके बीच अनबन और तलाक का मामला चल रहा है. 

ये भी पढ़ें- सुभाष घई को है इस 40 साल पुराने देशभक्ति गीत पर गर्व, 13 एक्टर्स पर फिल्माया, मोहम्मद अजीज- कविता कृष्णमूर्ति की आवाज ने बनाया अमर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Bawaal, Bollywood, Pawan Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com