जियो हॉटस्टार पर भोजपुरी बवाल नाम से एक रियलिटी शो की शुरुआत हो चुकी है. इस शो में निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सितारे नजर आ रहे हैं. हाल में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया. ये खुद ही अपने आप में काफी हंगामेबाज लग रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली को उनके वजन को लेकर टोका जा रहा है. एक्ट्रेस इस कमेंट से इतना आहत हुईं कि वे इसके बारे में बात करते हुए रोती हुई भी नजर आईं.
प्रोमो की शुरुआत आम्रपाली की ग्लैमरस एंट्री से होती है. इसके बाद आम्रपाली की मां और दिनेश लाल यादव निरहुआ उन्हें नसीहत देते नजर आते हैं. निरहुआ कहते हैं आप इतनी सुंदर दिखती हो. निरहुआ के बाद आम्रपाली की मां उनसे कहती हैं आप थोड़ा अपनी हेल्थ पर काम करो. मां की बात सुनने के बाद आम्रपाली उनसे कहती हैं कि ये बातचीत उन्हें थोड़ी बुरी लग रही है. हर कोई 24 घंटे केवल एक ही बात करता है कि वजन कम कर लो. उनका ये वीडियो देखकर फैन्स शो को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इसी तरह की चटपटी बातचीत तो इस तरह के रियलिटी शो को हिट करवाती हैं.
सोशल मीडिया पर आम्रपाली को मिला सपोर्ट
जियो हॉटस्टार पर शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया तो नेटिजन्स एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए. एक ने लिखा, अब दिखेगी भोजपुरी क्वीन की रियल लाइफ. एक ने कहा, आप बहुत खूबसूरत हैं. एक कमेंट था, आप जैसी हैं वैसे ही अच्छी हैं. कई फैन्स ने इतना तक कह दिया कि दीदी आप रो मत, हमें बुरा लग रहा है. कुछ ने कहा कि सच में ये शो मजेदार होने वाला है. इस प्रोमो पर आम्रपाली के फैन्स उन्हें बहुत प्यार दे रहे हैं. बात करें शो की शुरुआत की तो ये 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू होगा.
यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन करेगा रावण के सबसे शक्तिशाली पुत्र का वध? कौन निभा रहा ये किरदार?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं