विज्ञापन

सैफ अली खान ने उरी में मनाया Independence Day, जवानों के साथ क्रिकेट, गिटार और ट्रेकिंग कर बिताया यादगार दिन

NDTV के खास कार्यक्रम 'जय जवान' में सैफ अली खान ने उरी में भारतीय सेना के जवानों के साथ दिन बिताया. इस दौरान उन्होंने जवानों के साथ क्रिकेट खेला, गिटार बजाया, पूड़ियां बनाईं और कमान अमन सेतु का दौरा किया. सैफ ने इस अनुभव को रोमांचक और यादगार बताया.

सैफ अली खान ने उरी में मनाया Independence Day, जवानों के साथ क्रिकेट, गिटार और ट्रेकिंग कर बिताया यादगार दिन
उरी मे जवानों के साथ सैफ अली खान ने मनाया 15 अगस्त.
नई दिल्ली:

स्वतंत्रता दिवस पर एनडीटीवी ने एक खास कार्यक्रम आयोजित हुआ 'जय जवान' जिसमें इस साल यानि 2026 के कार्यक्रम में एक्टर सैफ अली खान चीफ गेस्ट बन कर शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने भारतीय जवानों के साथ समय बिताया और उनके जीवन को करीब से जाना. भारत की आजादी के जश्न को मनाने के लिए सैफ अली खान जम्मू-कश्मीर के उरी पहुंचे, जहां उन्होंने जवानों के साथ पूरा दिन बिताया. सैफ ने जवानों के साथ बैठकर दोपहर का खाना भी खाया. इतना ही नहीं, उन्होंने रसोई में जाकर उनके साथ पूड़ियां भी बनाईं.

अभिनेता ने जवानों के बीच गिटार बजाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया और उनका मनोरंजन किया. इसके साथ ही उन्होंने जवानों को साथ डांस किया और उनसे बाते की.  सैफ जवानों के साथ झेलम नदी पर बने कमान अमन सेतु को भी देखने गए. बता दें कि इस पुल को भारतीय सेना ने महज 6 घंटे में तैयार कर लिया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

कमान अमन सेतु, जिसे 'ब्रिज ऑफ पीस' भी कहा जाता है, जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में स्थित है. यह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बना एक अहम पुल है, जो भारतीय क्षेत्र को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से जोड़ने वाले आखिरी सीमा बिंदुओं में से एक माना जाता है. क्रिकेट के शौकीन सैफ अली खान ने जवानों के साथ क्रिकेट भी खेला.

उन्होंने कहा, "क्रिकेट लोगों को जोड़ने वाला खेल है. जब आप किसी के साथ खेलते हैं तो उसके लिए सम्मान और बढ़ जाता है. मुझे बहुत मजा आया." बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर और सेना के कैस्पर गाड़ी में सवार होकर सैफ ने कई कठिन रास्तों पर ट्रेकिंग की और फायरिंग रेंज में निशानेबाजी भी की. अपने इस पूरे एक्सपीरियंस के बारे में सैफ ने कहा कि ये सब थका देने वाले जरूर था, लेकिन बेहद रोमांचक भी थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Saif Ali Khan, Independence Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com