विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2024

साउथ की महाराजा ने नेटफ्लिक्स पर ला दिया भूचाल और चढ़ बैठी नंबर वन पर, इस हफ्ते की टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते महाराजा का जलवा रहा है. जानें वीकली टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट.

साउथ की महाराजा ने नेटफ्लिक्स पर ला दिया भूचाल और चढ़ बैठी नंबर वन पर, इस हफ्ते की टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज
नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज
नई दिल्ली:

ओटीटी पर हर हफ्ते कंटेंट की बहार रहती है. नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी की दुनिया हर हफ्ते रिलीज होती हैं. अब इतना कंटेंट आ रहा है तो फैन्स को ऐसे में जिज्ञासा रहती है कि उनके फेवरिट ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन सी फिल्म और वेब सीरीज टॉप पर है. चाहे एक्शन हो, थ्रिलर हो, रोमांच हो इसकी ढेरों वैरायटी नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं. नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एंटरटेनिंग और इंटरेस्टिंग देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं इस हफ्ते की टॉप 10 फिल्में और वेब सीरीज जिन्हें देखकर आप अपना फुल ऑन एंटरटेनमेंट कर सकते हैं.

नेटफ्लिक्स वीकली टॉप 10 फिल्में

साउथ की फिल्म महाराजा ने रिलीज के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धूम मचाकर रख दी है. फिल्म में विजय सेतुपती लीड रोल में हैं और फिल्म की कहानी ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया है. यही वजह है कि ये रिलीज के बाद से नंबर वन पर बनी हुई है. महाराजा के बाद नंबर आता है राजकुमार राव की श्रीकांत का, उसके बाद वाइल्ड वाइल्ड पंजाब, महाराज, लापता लेडीज, बेवर्ली हिल्स कॉप एक्सल एफ, क्रू, ए फैमिली अफेयर, कॉन्ग स्कल आयलैंड और बड़े मियां छोटे मियां इस लिस्ट में शामिल हैं.

नेटफ्लिक्स फिल्म महाराजा ट्रेलर

नेटफ्लिक्स वीकली टॉप 10 वेब सीरीज

नेटफ्लिक्स टॉप 10 वेब सीरीज की बात करें तो इसमें कोटा फैक्टर सीजन 3 नंबर वन पर चल रहा है. इसके बाद बेस्ट ऑफ द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 1, वाइकिंग्स वलहला सीजन 3, सुपासेल सीजन 1, हीरामंडी द डायमंड बाजार सीजन 1, कोटा फैक्टरी सीजन 1, कोटा फैक्टर सीजन 2, मामला लीगल है सीजन 1, डीमन स्लेयर किमेत्सु नो याईबा, हाशिरा ट्रेनिंग आर्क और द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 1 इस फेहरिस्त में शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix Weekly Top 10, Netflix Weekly Top 10 Movies, Netflix Weekly Top 10 Web Series, Netflix Top 10, Netflix Top 10 Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com