विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की वो फिल्म जिसका 21 मिनट का सीन शूट करने में लगे 29 दिन, 5 महीने तक हुई प्रैक्टिस, हर सीन में दिखा एक्शन ही एक्शन

नेटफ्लिक्स की फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2 का 21 मिनट लंबा वन-टेक एक्शन सीन आज भी चर्चा में है. इस एक सीक्वेंस को शूट करने में 29 दिन लगे. जबकि इसकी तैयारी के लिए पूरी टीम ने 4 से 5 महीने तक रिहर्सल की. क्रिस हेम्सवर्थ की ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी.

नेटफ्लिक्स की वो फिल्म जिसका 21 मिनट का सीन शूट करने में लगे 29 दिन, 5 महीने तक हुई प्रैक्टिस, हर सीन में दिखा एक्शन ही एक्शन
नेटफ्लिक्स की इस फिल्म के 21 मिनट का सीन शूट करने में लगे 29 दिन
NDTV

एक्शन फिल्मों में धमाकेदार फाइट तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन क्या कोई ऐसा सीन देखा है जो पूरे 21 मिनट तक बिना रुके चलता रहे? न कट, न ब्रेक... सिर्फ गोलियां, धमाके, पीछा, ट्रेन, हेलिकॉप्टर और जबरदस्त एक्शन. नेटफ्लिक्स की एक फिल्म ने यही कमाल कर दिखाया. इस एक सीन को इतना परफेक्ट बनाने के लिए टीम ने करीब 5 महीने तक रिहर्सल की. जबकि कैमरे में कैद करने में 29 दिन लग गए. यही वजह है कि रिलीज के तीन साल बाद भी इस सीन की चर्चा होती है.

ये भी पढ़ें; 29 साल पहले दूरदर्शन पर आया था वो शो, जो था CID और क्राइम पेट्रोल का बाप, बंदर था असली मास्टरमाइंड, सुलझाता था बड़े-बड़े केस

21 मिनट तक कैमरा नहीं रुका, हर फ्रेम में सिर्फ एक्शन

हम बात कर रहे हैं 'एक्सट्रैक्शन 2' की. फिल्म का सबसे बड़ा अट्रैक्शन इसका 21 मिनट लंबा वन-टेक एक्शन सीक्वेंस है. कहानी की शुरुआत जेल से होती है और फिर पीछा, फाइट, कार चेज, ट्रेन, हेलीकॉप्टर और ताबड़तोड़ गोलीबारी का ऐसा सिलसिला शुरू होता है कि दर्शक स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाते. इस सीन की खास बात सिर्फ एक्शन नहीं. बल्कि उसकी प्लानिंग भी है. डायरेक्टर सैम हारग्रेव और उनकी टीम ने हर मूव, हर स्टंट और हर कैमरा एंगल पर महीनों काम किया. कलाकारों, स्टंट टीम और कैमरा क्रू ने 4 से 5 महीने तक लगातार प्रैक्टिस की. इसके बाद भी इस पूरे सीक्वेंस को शूट करने में 29 दिन लग गए.

क्रिस हेम्सवर्थ ने फिर मचाया धमाल

साल 2023 में रिलीज हुई 'एक्सट्रैक्शन 2' में क्रिस हेम्सवर्थ ने एक बार फिर टायलर रेक का किरदार निभाया. फिल्म में उनके साथ गोलशिफ्ते फराहानी, एडम बेसा, ओल्गा कुरिलेंको और इदरीस एल्बा जैसे कलाकार भी नजर आए. कहानी एक खतरनाक रेस्क्यू मिशन के इर्द गिर्द घूमती है, लेकिन असली चर्चा इसके जबरदस्त एक्शन की हुई. रिलीज के बाद फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों और क्रिटिक्स ने पसंद किया. खासकर 21 मिनट के इस वन टेक सीन को मॉडर्न एक्शन सिनेमा का बेहतरीन एग्जांपल माना गया. फिल्म को हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन मिड सीजन अवॉर्ड्स में बेस्ट स्टंट (एक्शन) कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Extraction 2, Chris Hemsworth, Extraction 2 On OTT, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com