विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2024

न चली सारा अली खान और न ही जुनैद खान, ओटीटी पर छाया ये पंजाबी एक्टर, सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म

ओरमैक्स मीडिया नाम की संस्था ने ऐसी फिल्मों की लिस्ट तैयार की गई है. जो ओटीटी पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करने में कामयाब रही. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस लिस्ट में टॉप करने वाली कोई हिंदी फिल्म नहीं है.

न चली सारा अली खान और न ही जुनैद खान, ओटीटी पर छाया ये पंजाबी एक्टर, सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म
हिंदी फिल्म नहीं ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी बनी ये फिल्म
नई दिल्ली:

फिल्में रिलीज होने का सिलसिला पहले सिर्फ थियेटर तक सीमित था. बॉक्स ऑफिस की कमाई का आंकड़ा बताता था कि फिल्म कितनी कमाई कर रही है और कितनी हिट है. लेकिन अब ओटीटी पर भी फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो सिर्फ ओटीटी के लिए ही बनाई जाती है. इन फिल्मों में कौन सी फिल्म हिट है और कौन सी नहीं, इसका आकलन होता है फिल्म को मिली व्यूअरशिप के आधार पर. ओमेक्स मीडिया नाम की संस्था ने ऐसी फिल्मों की लिस्ट तैयार की गई है. जो ओटीटी पर सबसे ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करने में कामयाब रही. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस लिस्ट में टॉप करने वाली कोई हिंदी फिल्म नहीं है. हालांकि उसका हिंदी वर्जन भी खासी डिमांड में रहा.

ये हैं मोस्ट वॉच्ड फिल्म

सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में जो मूवी टॉप पर है वो है अमर सिंह चमकीला, जिसे 12.9 मिलियन व्यूअरशिप मिली. दूसरे नंबर पर रही मर्डर मुबारक. सारा अली खान की इस मर्डर मिस्ट्री मूवी को 12.2 मिलियन की व्यूअरशिप मिली. ए वतन मेरे वतन को 11.5 की व्यूअरशिप मिली. ये फिल्म तीसरे नंबर पर है. महाराज नाम की फिल्म को 10.6 की व्यूअरशिप मिली. पांचवे नंबर पर आई मूवी पटना शुक्ला जिसे 9.8 मिलियन की व्यूअरशिप मिली. भक्षक मूवी 8.9 मिलियन की व्यूअरशिप के साथ छठवें नंबर पर आई है.

बराबरी पर रहीं तीन फिल्में

इसके आगे की गिनती की बात करें तो सातवें नंबर पर है शर्माजी की बेटी. और आठवें नंबर पर है साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शाउट आउट. इसके बाद नवें, दसवें और ग्यारहवें नंबर पर हैं मूवी काम चालू है, हाउस ऑफ लाइज और ब्लैक आउट. इन तीनों ही मूवीज को 4.9 मिलियन की व्यूअरशिप मिली है. दिलचस्प बात ये है कि व्यूअर्स को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली मूवीज सबसे ज्यादा पसंद आई हैं. इन फिल्मों की लिस्ट में 4 फिल्में ऐसी हैं जो नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुईं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Watched Hindi Film On Ott, Most Watched Hindi Film On Ott 2024, Top 10 Ott Hindi Films 2024 On OTT, Diljit Dosanjh, Sara Ali Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com