विज्ञापन

न हीरो वाला लुक, न चेहरे पर रौब...फूलों के बीच खड़ा ये मासूम बच्चा आज है करोड़ों दिलों की जान, कहलाता है OTT का ‘बच्चन’, पहचाना कौन?

बचपन की इस मासूम तस्वीर में फूलों के पास खड़े इस बच्चे को क्या आपने पहचाना? कभी पुलिसवाला बनकर छा गया तो कभी खतरनाक किरदार से छुड़ा दिए पसीने, आज OTT से लेकर बॉलीवुड तक इसकी दमदार एक्टिंग का बजता है डंका.

न हीरो वाला लुक, न चेहरे पर रौब...फूलों के बीच खड़ा ये मासूम बच्चा आज है करोड़ों दिलों की जान, कहलाता है OTT का ‘बच्चन’, पहचाना कौन?
बचपन की तस्वीर में फूलों के पास खड़ा ये मासूम बच्चा कौन?

बॉलीवुड और OTT की दुनिया में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और शानदार अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई है. इनमें कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने छोटे-छोटे किरदारों से शुरुआत की और फिर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. आज हम आपको ऐसे ही एक अभिनेता की बचपन की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर शायद आप पहली नजर में पहचान नहीं पाएंगे. तस्वीर में फूलों के पास खड़ा यह बच्चा आज अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है. कभी पुलिसवाला बनकर दर्शकों का दिल जीतता है, तो कभी अपने खतरनाक अंदाज से पर्दे पर छा जाता है.

2010 में शुरू किया था फिल्मी सफर

तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा कोई और नहीं, बल्कि जयदीप अहलावत हैं. हरियाणा के रोहतक में जन्मे जयदीप ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए लंबा संघर्ष किया. उन्होंने पुणे स्थित फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से अभिनय की ट्रेनिंग ली. इसके बाद वह अपने सपनों को पूरा करने मुंबई पहुंचे. साल 2010 में उन्होंने फिल्म ‘आक्रोश' और ‘खट्टा मीठा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की. शुरुआती दौर में उन्हें छोटे किरदार मिले, लेकिन उन्होंने हर भूमिका को पूरी मेहनत से निभाया. साल 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर' में काम करने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी.

‘पाताल लोक' में बने पुलिसवाला, घर-घर में हुए मशहूर

जयदीप अहलावत के करियर में वेब सीरीज ‘पाताल लोक' एक बड़ा मोड़ साबित हुई. साल 2020 में रिलीज हुई इस सीरीज में उन्होंने इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी का किरदार निभाया था. हाथीराम एक साधारण पुलिसवाला है, जो एक मुश्किल केस की जांच करते हुए अपराध की दुनिया के कई अनदेखे पहलुओं तक पहुंचता है. जयदीप ने इस किरदार को इतने सहज अंदाज में निभाया कि दर्शक उनसे जुड़ गए. उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली और वह OTT के चर्चित कलाकारों में शामिल हो गए. इस भूमिका के लिए उन्हें फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद ‘पाताल लोक 2' में भी उन्होंने हाथीराम के किरदार को आगे बढ़ाया.

‘राजी' से ‘महाराज' तक, हर किरदार में दिखाया दम

जयदीप अहलावत ने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं. फिल्म ‘राजी' में खालिद मीर के किरदार में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी, वहीं ‘जाने जान' में उनके अभिनय को पसंद किया गया. फिल्म ‘थ्री ऑफ अस' में उनका अंदाज बाकी भूमिकाओं से अलग था. इसके अलावा ‘महाराज' में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई. जयदीप की खासियत है कि वह हर किरदार को अपने तरीके से पर्दे पर उतारते हैं. यही वजह है कि आज वह उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जो अपने अभिनय से किसी भी किरदार को यादगार बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें:54 साल पुराना रोमांटिक गाना, फिल्म को बनने में लग गए थे 14 साल, मोहम्मद रफी की सिर्फ एक लाइन, लता मंगेशकर की आवाज ने रच दिया इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaideep Ahlawat, Entertainment, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com