विज्ञापन

महाभारत के दुर्योधन के बेटे 41 की उम्र में करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, बन चुके हैं दुर्योधन से लेकर भगवान कृष्ण

दूरदर्शन की महाभारत के एक्टर पुनीत इस्सर के बेटे सिद्धांत इस्सर सस्पेंस थ्रिलर लोहिताक्ष से डेब्यू करने वाले हैं, जिसके चलते उन्होंने कहा- यह पहला कदम है. 

महाभारत के दुर्योधन के बेटे 41 की उम्र में करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, बन चुके हैं दुर्योधन से लेकर भगवान कृष्ण
महाभारत के दुर्योधन बने थे पुनीत इस्सर, अब बेटे करेंगे 41 की उम्र में डेब्यू
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की महाभारत के दुर्योधन यानी पुनीत इस्सर बॉलीवुड और टीवी का जाना माना नाम है. वहीं अब उनकी इस दुनिया में बेटे सिद्धांत इस्सर भी 41 की उम्र में एंट्री करने वाले हैं. दरअसल, एक्टर सिद्धांत इस्सर जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'लोहिताक्ष' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं. यह एक सस्पेंस थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है. फिल्म के प्रमोशन के दौरान सिद्धांत के पिता और दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर ने बेटे को आशीर्वाद दिया. पुनीत इस्सर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "एक पिता के तौर पर, मैं बस उसे आशीर्वाद देना चाहता हूं. जीवन में उसका अपना रास्ता और अपनी यात्रा है. यह पहला कदम है, और वह धीरे-धीरे आगे बढ़ता रहेगा. सिद्धांत पिछले 7-8 सालों से थिएटर कर रहा है. हमारा एक प्ले महाभारत का था. उसमें वो पहले दुर्योधन का पात्र किया करते थे, उसके बाद उन्होंने करीब 150-200 शो कर चुके हैं. वे भगवान कृष्ण का बहुत ही सुंदर पात्र निभाते हैं. मेरा एक प्ले है जय श्रीराम रामायण, उसमें वो प्रभु श्रीराम का पात्र करते हैं."

 सस्पेंस थ्रिलर से करेंगे डेब्यू 

वहीं, फिल्म को लेकर अभिनेता सिद्धांत इस्सर ने बताया कि 'लोहिताक्ष' एक संस्कृत शब्द है. उन्होंने कहा, "लोहिताक्ष एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है जिसके आंख में लहू है. मैं इसमें एक नेगेटिव और पॉजिटिव रोल प्ले कर रहा हूं. मेरा 12 मिनट का एक नॉन स्टॉप सीन है, जिसे पहली बार भारत और दुनिया के स्क्रीन पर किसी ने परफॉर्म किया है."

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- किशोर कुमार का 53 साल पुराना हिट गाना, रिकॉर्ड करने से पहले ही किया था शूट, बिना धुन धर्मेंद्र ने राखी संग किया था रोमांस

टीवी पर कर चुके हैं काफी काम 

उन्होंने आगे बताया कि फिल्म में उनके साथ दृश्यम फेम अभिनेता कमलेश तुकाराम सावंत भी हैं. सिद्धांत ने कहा, "मेरे साथ इस फिल्म में कमलेश तुकाराम सावंत हैं, जो दृश्यम की वजह से आजकल बहुत प्रसिद्ध हैं. इसमें भी वो पुलिस वाले बने हैं. मैंने कई सारे टीवी सीरियल किए हैं. एक आईटी अवार्ड भी जीत चुका हूं. थिएटर में भी काफी काम किया है. लेकिन पहली बार किसी फिल्म में आ रहा हूं. यह एक सस्पेंस थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म है. मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, क्योंकि अगर आप मिस्ट्री फिल्मों के बारे में बहुत ज्यादा बात करते हैं, तो कहानी का खुलासा हो जाता है. इस फिल्म को जरूर देखें."

सिद्धांत में दिखी हीरो की झलक

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें सिद्धांत में ही अपने हीरो की झलक दिखी. उन्होंने कहा, "मुझे ग्लोबल कहानी मिली, जिसको लेकर मुझे लगा कि यह ओडिशा से बाहर जा सकती है. फोटो देखकर मैंने निर्णय लिया कि मेरे मूवी का हीरो यही होगा. मुझे जो चाहिए था, सिद्धांत में वो सब दिखा. कहानी ऐसी है कि हर जगह पर लगेगा कि ये समझ में आ गया, लेकिन आगे जाकर कहानी घूम जाएगी. हमने बहुत समय तक स्क्रिप्ट पर ध्यान दिया. किसी को थ्रिलर, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पसंद है, तो उसे यह मूवी बहुत अच्छी लगेगी."

ये भी पढ़ें- हिमेश रेशमिया के घर का इनसाइड वीडियो, प्राइवेट कैफे, झूले और लैविश इंटिरियर से पत्नी ने सजाया पेंटहाउस

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahabharat, Duryodhan, Puneet Issar, Puneet Issar Son, Doordarshan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com