विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2019

नेहा कक्कड़ ने गाया ऐसा दर्द भरा गाना, सोशल मीडिया पर थम नहीं रहे फैन्स के आंसू- देखें Viral Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की आवाज का जादू सोशल मीडिया पर छाया रहता है. नेहा ने इस बार ऐसे सुर छेड़े हैं कि उनके फैन्स के दिलों का दर्द आंसू बनकर बाहर आ रहा है.

Also Read in
नेहा कक्कड़ ने गाया ऐसा दर्द भरा गाना, सोशल मीडिया पर थम नहीं रहे फैन्स के आंसू- देखें Viral Video
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के TikTok वीडियो ने फैन्स को किया इमोशनल
  • नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
  • गाया ऐसा दर्द भरा गाना, फैन्स भी हुए इमोशनल
  • टिकटॉक पर भी मचा रखी है धूम
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की आवाज का जादू अकसर सोशल मीडिया पर छाया रहता है. नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर कभी अपनी आवाज की कशिश से फैन्स का दिल जीतती हैं तो कभी अपने डांस के अंदाज से फैन्स को लुभाने का काम करती हैं. लेकिन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने इस बार ऐसे सुर छेड़े हैं कि उनके फैन्स के दिलों का दर्द आंसू बनकर बाहर आ रहा है. नेहा कक्कड़ ने 'मरजावां' फिल्म के 'तुम ही आना' सॉन्ग की कुछ पंक्तियां क्या गुनगुनाईं, फैन्स ही बेकाबू हो गए. उनके फैन्स का दर्द TikTok पर छलक आया है, और उनकी आवाज सुनकर उन्हें अपना दर्द याद आ रहा है, और उनकी आंखों से झर-झर आंसू बहते नजर आ रहे हैं.

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लेकिन खास बात यह है कि TikTok पर भी इस सॉन्ग ने धूम मचा रखी है.

नेहा कक्कड़ के इस सॉन्ग पर फैन्स बहुत ढेर सारे वीडियो बना रहे हैं. इन वीडियो में इन लोगों की आंखों के आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं.

नेहा कक्कड़ की आवाज का जादू ऐसा छाया है कि किसी के भी दिल के तार छू दे. नेहा कक्कड़ का यह वीडियो बहुत ही कमाल का है. 

बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल (Indian Idol) में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. बीते साल नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Viral VIdeo, Neha Kakkar Tiktok Video, TikTok Video, TikTok Viral Video, TikTok Top Video, TikTok, Tum Hi Aana Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com