विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

Neha Kakkar ने बहन सोनू कक्कड़ को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, खूबसूरत Photos शेयर कर कही ये बात

आज नेहा कक्कड़ की बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ का जन्मदिन है. अपनी बहन को बेहद खास अंदाज में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है. 

Neha Kakkar ने बहन सोनू कक्कड़ को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, खूबसूरत Photos शेयर कर कही ये बात
नेहा कक्कड़ ने शेयर किया पोस्ट
नई दिल्ली:

अपनी स्माइल और दिलकश आवाज से सबका दिल जीत चुकीं नेहा कक्कड़ सबकी फेवरेट बन चुकी हैं. अपने गानों से नेहा कक्कड़ कामयाबी के शिखर पर पहुंच चुकी हैं. नेहा का गाया हुआ हर गाना सुपरहिट साबित हो रहा है, लेकिन एक ऐसा वक्त भी था जब नेहा अपने भाई बहनों के साथ जगराते में गाना गाया करती थीं. सिर्फ नेहा ही नहीं बल्कि उनकी बहन सोनू कक्कड़ और भाई टोनी कक्कड़ भी इंडस्ट्री में अपने टैलेंट की वजह से पहचाने जाते हैं. नेहा और सोनू कक्कड़ के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है और वे कई बार साथ में टीवी स्क्रीन पर देखी भी जा चुकी हैं.

आज नेहा कक्कड़ की बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ का जन्मदिन है. अपनी बहन को बेहद खास अंदाज में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है. नेहा कक्कड़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर अपनी हल्दी सेरेमनी की थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में नेहा अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ नजर आ रही हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए नेहा ने सोनू कक्कड़ को बेहद खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. इन तस्वीरों में जहां नेहा कक्कड़ ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है वहीं सोनू कक्कड़ येलो कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

इन फोटोज को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे सोनू दीदी, मैं अपने आप को खुशनसीब समझती हूं जब मुझे आपके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है, क्योंकि आप से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, आई लव यू बेस्ट सिस्टर'. नेहा कक्कड़ की पोस्ट सोशल मीडिया पर पलक झपकते ही वायरल हो गई है. महज 1 घंटे में चार लाख से ज्यादा व्यूज नेहा और सोनू कक्कड़ की इन तस्वीरों पर आ चुके हैं. फैंस भी सोनू कक्कड़ को ढेर सारे प्यार के साथ बर्थडे विश कर रहे हैं. 

ये भी देखें: Rohit Bose Roy ने बताया क्या है उनकी सनक और किस बात का है पछतावा | Sanak Ek Junoon

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Photo, Neha Kakkar Post, Neha Kakkar Instagram, Sonu Kakkar, Sonu Kakkar Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com