विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2020

नेहा और रोहनप्रीत पहुंचे 'द कपिल शर्मा शो' तो म्यूजिक डायरेक्टर बोले- अक्टूबर से सेलिब्रेशन चल ही रहा है...

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे, उनकी तस्वीरें देख म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने भी कमेंट किया.

नेहा और रोहनप्रीत पहुंचे 'द कपिल शर्मा शो' तो म्यूजिक डायरेक्टर बोले- अक्टूबर से सेलिब्रेशन चल ही रहा है...
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) पहुंचे 'द कपिल शर्मा शो'
  • नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह पहुंचे 'द कपिल शर्मा शो'
  • दोनों की फोटो देख म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी ने किया कमेंट
  • विशाल ददलानी ने कहा कि अक्टूबर से सेलिब्रशन शुरू ही है
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) जल्द ही 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाले हैं. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के शो से जुड़ी नेहा कक्कतड़ ने तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की यह तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. वहीं, उनकी तस्वीरों को लेकर बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और इंडियन आइडल के जज विशाल ददलानी ने भी कमेंट किया. इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि अक्टूबर से सेलिब्रेशन चल ही रहा है. 

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ फोटो शेयर कर अपने पति के लिए प्यार भी जाहिर किया. नेहा कक्कड़ ने अपनी और रोहनप्रीत की फोटो साझा करते हुए लिखा, "तुझसे शुरू हुई, तुझपे ही खत्म हो, दुनिया मेरी... सबसे ज्यादा प्यार करने वाले और सबसे ज्यादा ख्याल रखने वाले पति रोहनप्रीत. आपको दुनिया की सारी खुशी मिले, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मेरे जिंदगी के पार्टनर, मेरे पति परमेश्वर." नेहा और रोहनप्रीत की इन फोटो पर कमेंट करते हुए विशाल ददलानी ने लिखा, "आप दोनों साथ में कितने प्यारे लगते हो. रोहनप्रीत को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई हो. अक्टूबर से जैसे सेलिब्रेशन चल ही रहा है, और उम्मीद करता हूं कि आप दोनों के लिए यह कभी खत्म न हो."

9tn240ro

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और रोहनप्रीत (Rohanpreet Singh) की इन फोटो पर 19 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. इसके साथ ही फैंस दोनों की जोड़ी की तारिफें करते नहीं थक रहे हैं. फोटो में नेहा कक्कड़ ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट टॉप में दिखाई दे रही हैं, जिसमें उनका लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने बीते 26 अक्टूबर को दिल्ली के ही एक गुरुद्वारे में शादी की थी. नेहा और रोहनप्रीत के रोके से लेकर सगाई, मेहंदी, संगीत और हल्दी की फोटो खूब वायरल हुई थी. शादी से पहले नेहा और रोहनप्रीत का सॉन्ग नेहू दा व्याह भी रिलीज हुआ था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Rohanpreet Singh, Vishal Dadlani, Neha Kakkar In Kapil Sharma Show With Rohanpreet Singh, Vishal Dadlani Comment On Neha Kakkar Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com