विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2018

कभी जागरण में माता के भजन गाती थी ये सिंगर, जगराते का पुराना Video Viral

नेहा कक्कड़ ने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया और क्वालिफाई कर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए नेहा ने कितने पापड़ बेले थे?

कभी जागरण में माता के भजन गाती थी ये सिंगर, जगराते का पुराना Video Viral
बहन के साथ भजन गाती नेहा कक्कड़
  • नेहा कक्कड़ का पुराना वीडियो वायरल
  • कभी जगराते में गाती थीं माता के भजन
  • 2006 में 'इंडियन आइडल 2' से जुड़कर मिली कामयाबी
नई दिल्ली: बॉलीवुड की पॉपुलर और सेंसेशनल सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) किसी पहचान की मोहताज नहीं. एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाकर, वह दर्शकों की फेवरेट बनीं. लेकिन कामयाबी का यह सफर आसान नहीं था. नेहा के गानों पर आज पूरी दुनिया झूम रही है, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. नेहा ने साल 2006 में पहली बार इंडियन आइडल के दूसरे सीजन के लिए ऑडिशन दिया और क्वालिफाई कर कामयाबी की सीढ़ी चढ़ी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए नेहा ने कितने पापड़ बेले थे?

Video: सिंगर नेहा कक्कड़ ने 10 रु. में मांग डाली ये चीज, सोशल मीडिया पर आया तूफान

नेहा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बहन और सिंगर सोनू कक्कड़ के साथ जगराते में भजन गाती दिख रही हैं. सालों पुरानी इस जागरण के वीडियो में नेहा अपनी बहन के साथ मां दुर्गा के भजनों पर जमकर झूमती नजर आ रही हैं. जगराते में मौजूद सभी भक्त इनके गानों पर थिरक रहे हैं. 

देखें, Video...
 

A post shared by Neha Kakkar (@its_nehakakkar) on

आधी रात को 'बॉयफ्रेंड' ने दिया ऐसा सरप्राइज, मची खूब धमाचौकड़ी

नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में 'काला चश्मा' और 'लड़की ब्यूटीफुल' जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं. वह इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' को जज कर रही हैं. वैसे, नेहा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आती है. नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली की दोस्ती इन दिनों काफी पॉपुलर हैं, और इन्हें लेकर कई तरह की बातें उड़ रही हैं. हालांकि, दोनों इस रिश्ते को महज दोस्ती का नाम देते हैं.



खोला केक और निकली छिपकली, जन्मदिन पर इन्होंने उड़ाए Neha Kakkar के होश

नेहा कक्कड़ के नए म्यूजिक वीडियो 'ओ हमसफर (Oh Humsafar)' में वह हिमांश के साथ नजर आई हैं, जिसे अब तक 132 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Sonu Kakkar, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com