विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2023

नेहा कक्कड़ ने जब लाइन में लग दिया था इंडियन आइडल का ऑडिशन, परफॉर्मेंस से जज नहीं थे खुश- देखें Video

नेहा कक्कड़ का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैन्स इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं.

नेहा कक्कड़ ने जब लाइन में लग दिया था इंडियन आइडल का ऑडिशन, परफॉर्मेंस से जज नहीं थे खुश- देखें Video
नेहा कक्कड़ का पुराना वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ आज अपने करियर की बुलंदियों पर है. फिल्मों में गाने से लेकर स्टेज शो तक हर जगह नेहा कक्कड़ की डिमांड है. लेकिन नेहा के लिए यह राह आसान नहीं थी. नेहा कक्कड़ ने कभी खुद भी बाकी आम कंटेस्टेंट की ही तरह लाइन में लगकर इंडियन आइडल का ऑडिशन दिया था. उस समय शो के जज अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान थे. नेहा कक्कड़ का यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़  को इस पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि वो लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं और नंबर आने पर जजों के सामने परफॉर्म करती हैं. हालांकि, वीडियो में आगे एक समय ऐसा भी आया जब उनके परफॉर्मेंस को देख सारे जज नाराज हो गए. इस पुराने वीडियो को सेट इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. अभी तक उनके वीडियो को 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स उनके वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.

नेहा कक्कड़ के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका सॉन्ग 'गले लगाना है' रिलीज हुआ है. इस गाने में निया शर्मा और टीवी एक्टर शिविन एक साथ दिखाई दिए. नेहा कक्कड़ के इस सॉन्ग को सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हुआ था, जिसमें एक्ट्रेस ने एक गर्लफ्रेंड से लेकर एक पत्नी और मां का किरदार बखूबी निभाया था. उनके इस गाने को भी फैंस ने खूब पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Old Video, Neha Kakkar Throwback Video, Neha Kakkar Indian Idol Audition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com