विज्ञापन
This Article is From May 01, 2019

नेहा कक्कड़ ने अजय देवगन के गाने पर किया धांसू डांस, फैंस का कुछ यूं आया रिएक्शन, देखें Video

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक उम्दा एंटरटेनर मानी जाती हैं. नेहा की सिंगिग की दीवानी तो पूरी दुनिया है ही साथ ही उनका डांस का टैलेंट भी नेहा कक्कड़ के फैंस को खूब भाता है.

नेहा कक्कड़ ने अजय देवगन के गाने पर किया धांसू डांस, फैंस का कुछ यूं आया रिएक्शन, देखें Video
Neha Kakkar के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
  • नेहा कक्कड़ का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • जल्द ही ला रही हैं अपना नया सॉन्ग
  • कमाल का डांस भी कर करती हैं नेहा
नई दिल्ली:

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) एक उम्दा एंटरटेनर मानी जाती हैं. नेहा की सिंगिग की दीवानी तो पूरी दुनिया है ही साथ ही उनके डांस का टैलेंट भी सिंगर कक्कड़ के फैंस को खूब भाता है. नेहा (Neha Kakkar) भी फैंस के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डांस वीडियो (Dance Video) शेयर करती रहती हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस बार उन्होंने फिल्म दे दे प्यार दे के सॉन्ग हॉली-हॉली पर डांस किया है. आपको बता दें कि फिल्म में इस गाने को खुद नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने आवाज दी है. उनके साथ गैरी संधु (Garry Sandhu) ने भी इस गाने को अपनी आवाज से सजाया है. हॉली-हॉली (Hauli-Hauli) गाने के वीडियो में अजय देवगन (Ajay Devgan), तब्बू (Tabbu) और राकुल प्रीत (Rakul Preet) नजर आ रही हैं.  

Bhojpuri Cinema: ईद पर सलमान खान से भिड़ेंगे खेसारी लाल यादव, भोजपुरी सुपरस्टार ने यूं की है घेरने की तैयारी

बॉलीवुड एक्टर ने किया इशारा, बोले मोदी जी दोबारा पीएम बने तो देश छोड़ देंगे...

नेहा (Neha Kakkar) ने वीडियो में इस गाने पर डांस किया है, बैकग्राउंड को देखते हुए ऐसा मालूम पड़ रहा है कि यह वीडियो किसी बाथरूम या फिर बिल्डिंग की लॉबी में बनाया गया है. नेहा (Neha Kakkar) ने इस वीडियो में अपने स्टाइल के बारे में भी बताया है. उन्होंने लिखा है कि गाने के लिए  लुक खुद मैंने दिया है. मेकअप और हेयर स्टाइल भी नेहा (Neha Kakkar) ने ही दिया है. और ग्रीन टॉप के लिए उरियल कल्चर का जिक्र किया है. 

रानी चटर्जी बना रहीं थी Video,तभी हुआ कुछ ऐसा शॉक्ड रह गईं भोजपुरी एक्ट्रेस

आमिर खान गन्ने का रस पीते आए नजर, फैन्स बोले- सर गन्ने का रस होता है जूस नहीं..

नेहा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं. फैंस भी उनके वीडियो को टूट कर देखते हैं. तीन दिनों पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. नेहा सिंगिग के अलावा बड़े इवेंट और शोज में भी बिजी रहती हैं, जिसकी जानकारी वो खुद खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देती रहती हैं. बता दें कि बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) दिल्ली की रहने वाली हैं और बचपन से सिंगिंग कर रही हैं. 30 वर्षीया नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में 2006 में हिस्सा लिया था और वे इस शो की जज भी कर चुकी हैं. कुछ दिन पहले ही नेहा कक्कड़ ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप की खबर दी थी, और वे कई मौकों पर काफी इमोशनल भी होती नजर आई थीं. लेकिन अब वे अपने करियर पर फिर से तेज रफ्तार से दौड़ रही हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Kakkar, Neha Kakkar Dance Video, Neha Kakkar Video, Neha Kakkar Viral VIdeo, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com