विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2022

नेहा धूपिया ने परिवार के साथ पूल में चिल करते हुए की बड़ी अनाउंसमेंट, तो कमेंट में सेलेब्स ने कही ये बात

नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिवार की तस्वीर साझा की है. तस्वीर में देखा सकता है कि नेहा पूल में बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं. एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कमेंट कर तारीफ की वहीं सोफी चौधरी, सबा पटौदी समेत कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी बना फैमिली फोटो पर कमेंट किया है.

नेहा धूपिया ने परिवार के साथ पूल में चिल करते हुए की बड़ी अनाउंसमेंट, तो कमेंट में सेलेब्स ने कही ये बात
नेहा धूपिया ने परिवार के साथ पूल में चिल करते हुए की बड़ी अनाउंसमेंट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपने अंदाज के लिए पॉपुलर हैं. सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट भी झटपट वायरल होते हैं. वहीं हाल ही में नेहा धूपिया ने फैमिली के साथ नई तस्वीरें शेयर की हैं. जो इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं. इस तस्वीर में नेहा के साथ उनके पति अंगद बेदी और उनके दोनों बच्चे हैं. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही नेहा ने कैप्शन में एक बड़ी अनाउंसमेंट भी की है. जिसके बाद उनके इस पोस्ट पर कमेंट की लहर आ गई है.

नेहा ने किया बेटे का नाम अनाउंस 
नेहा धूपिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर परिवार की तस्वीर साझा की है. तस्वीर में देखा सकता है कि नेहा पूल में बच्चों के साथ मस्ती कर रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही वे कैप्शन में लिखती हैं- 'हमारा बेटा जिसका नाम हमने मिलकर 'गुरीक' रखा है. इसका पूरा नाम है. 'गुरीप सिंह धूपिया बेदी' इतना ही नहीं दोनों ने अपने बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया है. जिसका लिंक उन्होंने कैप्शन में दिया है.

सेलेब्स ने किया जमकर कमेंट 
आपको बता दें कि बेटे के नाम की अनाउंसमेंट सुन सेलेब्स कमेंट करते थक नहीं रहे हैं. एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने कमेंट कर तारीफ की वहीं सोफी चौधरी, सबा पटौदी समेत कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी बना फैमिली फोटो पर कमेंट किया है. बता दें कि नेहा और अंगद के बेटे का जन्म 3 अक्टूबर को मुंबई में हुआ है. इस दौरान फैमिली के फोटोशूट ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Dhupia, Neha Dhupia Viral Photo, Neha Dhupia Announcement, Neha Dhupia Son Name, Neha Dhupia Son Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com