विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2021

नीतू कपूर ने शेयर किया अमिताभ बच्चन की 'याराना' का वीडियो, बताया यह सीक्रेट

नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. उनका यह वीडियो उनकी फिल्म 'याराना' का है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. 

नीतू कपूर ने शेयर किया अमिताभ बच्चन की 'याराना' का वीडियो, बताया यह सीक्रेट
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) आज कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फोटो और वीडियो अक्सर पोस्ट करती रहती हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने पति (Rishi Kapoor) की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए अपनी पुरानी तस्वीर साझा की थी, जो काफी वायरल हुई थी. इसके बाद उन्होंने अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. उनका यह वीडियो उनकी फिल्म 'याराना' का है. इस वीडियो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) का डांस जबरदस्त लग रहा है. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. 

नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) साथ में डांस कर रहे हैं. नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) ने यह वीडियो अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए शेयर किया है. दरअसल नीतू कपूर ने खुद इस गाने को कोरियोग्राफ किया है. जिसमें वह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अपने इशारों पर नचाते हुई दिखाई दे रही हैं, यह गाना 1981 में आई उनकी फिल्म 'याराना' का है. नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है 'याराना से यह मोंटाज बहुत खास है क्योंकि मैंने इसे कोरियोग्राफ किया है'. वीडियो में दोनों को झूमते हुए देख फैन्स बहुत खुश है. वीडियो को देख नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा ने कमेंट कर तारीफ की है. उनके इस वीडियो को अब तक 206 हजार लाइक मिल चुके हैं. 

गौरतलब है नीतू कपूर  (Neetu Kapoor) ने ऋषि कपूर से शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था. दरअसल उस समय कपूर खानदान की बहू - बेटियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं. लेकिन अब ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद वह इंडस्ट्री में वापसी की तैयारी कर रही  हैं. वह फिल्म 'जुग जुग जियो' से वपसी करने वाली हैं. फिल्म में वह अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी के किरदार निभाएंगी. फिल्म उनके साथ वरूण धवन, कियारा आडवाणी और प्राजक्ता कोली भी नजर आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor, Neetu Kapoor, Neetu Kapoor Video Viral, Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Video, Rishi Kapoor, Neetu Kapoor Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com