विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2021

नीना गुप्ता को याद आए दिवंगत अभिनेता शंकर नाग, पुरानी फोटो शेयर कर बोलीं- आप बहुत जल्दी चले गए...

नीना गुप्ता ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए दिवंगत अभिनेता शंकर नाग को याद किया है.

नीना गुप्ता को याद आए दिवंगत अभिनेता शंकर नाग, पुरानी फोटो शेयर कर बोलीं- आप बहुत जल्दी चले गए...
नीना गुप्ता ने शेयर की फोटो
  • नीना गुप्ता ने शेयर की फोटो
  • दिवंगत अभिनेता शंकर नाग को किया याद
  • मालगुड़ी डेज के निर्देशक थे शंकर नाग
नई दिल्ली:

नीना गुप्ता बॉलीवुड की एक ऐसी अदाकारा हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. नीना आये दिन कोई न कोई पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा करती हैं, जो उनके फैन्स को भी खूब पसंद आता है. नीना गुप्ता ने इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो कि अब वायरल होने लगी है. नीना ने जो फोटो शेयर की है, उसमें उनके साथ दिवंगत अभिनेता शंकर नाग भी नजर आ रहे हैं. नीना ने फोटो शेयर करते हुए बताया है कि यह सीन उनकी फिल्म ‘उत्सव' का है.

नीना गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए एक बेहद ही प्यारा कैप्शन भी दिया है. एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘शंकर नाग के साथ खूबसूरत फिल्म ‘उत्सव' से एक सीन. मिस यू सो मच शंकर बहुत जल्दी छोड़ गए तुम हमें'. नीना गुप्ता फिल्म के इस सीन में काफी ग्लैमरस लग रही हैं. नीना ने फोटो में बिकिनी और गले में माला पहनी है. एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैन्स के भी खूब कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘शंकर नाग अपने समय से बहुत आगे थे. एक क्रिएटिव जीनियस. उनकी मृत्यु भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी क्षति थी'. कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 18 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

बता दें, शंकर नाग कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे. इतना ही नहीं, वे फेमस धारावाहिक ‘मालगुड़ी डेज' के निर्देशक भी थे. 30 सितंबर 1990 को मात्र 36 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था. शंकर नाग का फिल्मी करियर 12 साल का रहा, जिसमें वे 90 से अधिक फिल्मों में नजर आए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neena Gupta, Neena Gupta Photo, Neena Gupta Video, Shankar Nag, Neena Gupta Post, Neena Gupta Old Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com