विज्ञापन

'मैं उन्हें बताता हूं कि जवान हमारी सुरक्षा कर रहे हैं', तैमूर और जेह के डर पर सैफ देते हैं ये जवाब

सैफ अली खान 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उरी पहुंचे और वहां जवानों के साथ इस दिन को सेलीब्रेट किया. उन्होंने बताया कि जेह और तैमूर युद्ध को लेकर अक्सर उनसे सवाल पूछते हैं. जिस पर सैफ उनको बताते हैं कि वो सेफ हैं, जवान उनकी रक्षा कर रहे हैं.

'मैं उन्हें बताता हूं कि जवान हमारी सुरक्षा कर रहे हैं', तैमूर और जेह के डर पर सैफ देते हैं ये जवाब
जेह और तैमूर युद्ध को लेकर पूछते हैं सवाल, सैफ ने बताया कैसे करते हैं शांत
नई दिल्ली:

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, एक्टर सैफ अली खान NDTV के खास प्रोग्राम 'जय जवान' में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. ये प्रोग्राम भारतीय ऑर्मड फोर्स को समर्पित था. NDTV की मीनाक्षी कंडवाल के साथ सैफ जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उरी गए, जहाँ उन्होंने सैनिकों से बातचीत की और कुकहाउस में उनके साथ खाना खाया. बातचीत के दौरान, सैफ ने बताया कि उनके बेटे तैमूर और जेह अक्सर उनसे दुनिया भर में हो रहे झगड़ों के बारे में पूछते हैं और अपना डर बताते हैं. 

सैफ ने कहा, "मेरे बच्चे मुझसे दुनिया में अभी चल रही कई लड़ाइयों के बारे में पूछते हैं. उन्हें डर भी लगता है. वो पूछते हैं, 'हमारी देखभाल कौन कर रहा है? आगे क्या होगा? क्या हालात और खराब होंगे?' मैं उनसे कहता हूँ, 'सेना हमारी रक्षा कर रही है.' वे भी आपको सलाम कर रहे हैं. हम सभी को बहुत गर्व है."

ये भी पढ़ें: सैफ अली खान ने उरी में मनाया Independence Day, जवानों के साथ क्रिकेट, गिटार और ट्रेकिंग कर बिताया यादगार दिन

सैफ ने कश्मीर के बारे में भी बात की और घाटी की नेचुरल सुंदरता का जिक्र करते हुए टूरिज्म और वहाँ पहुँचने के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बातचीत की. उन्होंने कहा, "कश्मीर हमारे देश के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक है, लेकिन यह थोड़ा संवेदनशील एरिया भी है. यहां टूरिज्म पूरी तरह से खुला नहीं है. एक तरह से यह दुख की बात है. मेरी इच्छा है कि देश के हर हिस्से के लोग यहां ज्यादा आसानी और आराम से आ सकें और इस इलाके को करीब से देख सकें."

सैफ अली खान ने आगे अपनी मां शर्मिला टैगोर को याद करते हुए कश्मीर से उनके खास जुड़ाव के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि शर्मिला टैगोर की कई फिल्मों और गानों की शूटिंग कश्मीर में हुई थी. सैफ ने कहा, "मेरी मां की पहली फिल्म 'कश्मीर की कली' थी. उन्होंने कश्मीर में बहुत सारे गानों की शूटिंग की है."

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे. इस फिल्म के जरिए सैफ और अक्षय कुमार करीब 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे. फिल्म में बोमन ईरानी, सायामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म हैवान 11 सितंबर को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Jai Jawan 2026, Saif Ali Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com