विज्ञापन
This Article is From May 25, 2023

कान्स में पहले तीन साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने रिपीट किया था अपना लुक, आ गया था गुस्सा, एक्टर ने कही ये बात

एक्ट्रेस नेहा शर्मा के साथ 'जोगीरा सारा रा रा' के प्रमोशन के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल से जुड़ा किस्सा शेयर किया है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा ने NDTV से की खास बातचीत
नई दिल्ली:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियो में रहे हैं. लेकिन अब वह अपकमिंग फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' के चलते चर्चा में हैं, जिसमें एक्ट्रेस नेहा शर्मा लीड किरदार में दिखाई देने वाली हैं. वहीं फिल्म 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसी के चलते दोनों ने एनडीटीवी के अरुण सिंह से फिल्म को लेकर खास बातचीत की है. 

कान्स फिल्म फेस्टिवल में आठ फिल्में होने के सवाल पर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, ''कान्स फिल्म फेस्टिवल सिनेमा का मक्का है तो ग्रेट सिनेमा देखने को मिलता है और जब कोई फिल्म सेलेक्ट होती है तो उसकी तो बात ही कुछ और है.''

इसके अलावा कान्स की यादों पर एक्टर ने कहा, ''पहली बार जब मैं 2013 में गया था तो जहां मेरी दो फिल्में गैंग्स ऑफ वासेपुर और मिस लवली. पहली बार मैं जब गया तो लोकल टेलर से सूट सिलवाकर कान्स में गया था, जिसके कारण मुझे गुस्सा आया था. लेकिन ठीक है कोई बात नहीं. फिर मैने तीन साल वही सूट को रिपीट किया था.''

इंटरव्यू में जब एक्ट्रेस से शादी के सवाल पर पूछा गया तो नेहा शर्मा ने कहा, ''मैं तब शादी करुंगी जब मुझे लगेगा कि यह मेरे लिए सही पर्सन है.''

गौरतलब है कि जोगिरा सारा रा रा एक रोमेंटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा के अलावा, संजय मिश्रा, महाअक्षय चक्रवर्ती सपोर्टिंग रोल में नजर आ रहे हैं. 

'जोगीरा सारा रा रा' का प्रमोशन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा ने NDTV से की खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui  Cannes, Nawazuddin Siddiqui Film In Cannes, Nawazuddin Siddiqui  film, Nawazuddin Siddiqui  upcoming Film, Neha Sharma, Jogira Sara Ra Ra, Jogira Sara Ra Ra Promotions, Jogira Sara Ra Ra Interview,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com