विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2023

VIDEO: स्टेडियम में सबके सामने हार्दिक पांड्या से प्यार जताने लगीं नताशा स्टेनकोविक, देख लोग बोले- मैच हो रहा है या फिल्म की शूटिंग

हार्दिक पांड्या की पत्नी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक बीच स्टेडियम में पति हार्दिक पांड्या को प्यार जताती हुई नजर आई हैं. जिसका वीडियो सामने आया है.

VIDEO: स्टेडियम में सबके सामने हार्दिक पांड्या से प्यार जताने लगीं नताशा स्टेनकोविक, देख लोग बोले- मैच हो रहा है या फिल्म की शूटिंग
स्टेडियम में सबके सामने हार्दिक पांड्या से प्यार जताने लगीं नताशा स्टेनकोविक
नई दिल्ली:

बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला था. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके ही घर में धूल चटा दी. इस शानदार जीत के बाद गुजरात टाइटंस के फैंस जहां जीत का जश्न मना रहे थे, वहीं हार्दिक पांड्या की पत्नी अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक बीच स्टेडियम में पति हार्दिक पांड्या को प्यार जताती हुई नजर आई हैं. जिसका वीडियो सामने आया है.

Instant Bollywood ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो शेयर किया है. उनकी यह वीडियो दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के मैच के बाद का है. इस वीडियो में बीच स्टेडियम में नतासा स्टेनकोविक पति हार्दिक पांड्या को प्यार से गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में अभिनेत्री को ब्लैक कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है. वहीं हार्दिक पांड्या अपनी टीम की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का यह प्यार भरा वीडियो वायरल हो रहा है. अभिनेत्री और क्रिकेटर के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बहुत से लोगों ने इस तरह मिलने पर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को ट्रोल किया है. एक शख्स ने अपने कमेंट में लिखा, घर पर इतना प्यार क्यों नहीं करते कैमरे के सामने ही क्यों ? दूसरे ने लिखा, 'मैच हो रहा है या मूवी की शूटिंग.' अन्य ने लिखा, 'यह कितना दिखावा कर रहे हैं.' इनके अलावा और भी कई लोगों ने हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने वीडियो पर कमेंट किए हैं. 

मलाइका अरोड़ा और गुरु रंधावा का नया गाना लॉन्‍च, साथ में सेल्‍फी लेते आए नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Ipl 2023, Ipl Today Match, Today Match, Indian Premier League 2023, Indian Premier League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com