विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

सलमान खान की 'रेस 3' में दिखने वाले थे नरेंद्र झा, जानिए उनके बारे में 5 खास बातें

'हैदर' और 'रईस' जैसी फिल्मों में नजर आए हिंदी फिल्म अभिनेता नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार सुबह निधन हो गया. वह 55 वर्ष के थे.

सलमान खान की 'रेस 3' में दिखने वाले थे नरेंद्र झा, जानिए उनके बारे में 5 खास बातें
बॉलीवुड कलाकार नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
  • नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से निधन
  • 55 वर्ष के थे नरेंद्र झा
  • सलमान खान की 'रेस 3' में आने वाले थे नजर
नई दिल्ली: 'हैदर' और 'रईस' जैसी फिल्मों में नजर आए हिंदी फिल्म अभिनेता नरेंद्र झा का दिल का दौरा पड़ने से बुधवार सुबह निधन हो गया. वह 55 वर्ष के थे. अभिनेता के ड्राइवर ने बताया कि नरेंद्र महाराष्ट्र के नानेगांव में स्थित अपने फार्महाउस में थे, तभी उन्हें छाती में दर्द हुआ. ड्राइवर लक्ष्मण सिंह ने कहा, उन्हें कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं थी और मंगलवार रात वह बिल्कुल ठीक थे. उन्होंने ठीक से खाया और हमसे बात की... सबकुछ ठीक था. आज तड़के लगभग 4 बजे उन्हें छाती में दर्द महसूस हुआ, जिसके चलते हम उन्हें पास के अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो गया था.

एक्टर नरेंद्र झा का कार्डियक अरेस्ट से निधन, 'रईस' और 'हैदर' में आए थे नजर, 'रावण' बनकर जीता था दिल

नरेंद्र झा के बारे में 5 खास बातें

- दिल्ली में जन्मे और पले बढ़े नरेंद्र 'मोहनजोदड़ो' और 'काबिल' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया था.

- उन्होंने फिल्म नेताजी 'सुभाष चंद्र बोस : द फॉरगॉटन हीरो' में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल के साथ भी काम किया था.

- नरेंद्र झा ने नाटक 'संविधान' में भी काम किया, जिसमें उन्होंने मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका निभाई थी.
'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में क्या ऐसा होगा अमिताभ बच्चन का लुक, जानें Viral Photo का सच

- नरेंद्र ने सलमान खान की आने वाले फिल्म 'रेस 3' के साथ-साथ अन्य फिल्में भी साइन की थीं.

- उनकी शादी सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की सीईओ पंकजा ठाकुर से हुआ था.

(इनपुट आईएएनएस से)

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Jha, Narendra Jha Dies, Cardiac Arrest, Salman Khan, Race 3
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com