Naagbandham Global Streaming OTT Premiere: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की एक पौराणिक एडवेंचर फिल्म नागबंधम 3 जुलाई को थिएटर में रिलीज़ हुई थी. हालांकि हिंदी बोलने वाले मार्केट में इस फिल्म को ज़्यादा हाइप नहीं मिली, लेकिन कम स्क्रीन काउंट के बावजूद इसने बहुत अच्छा परफॉर्म किया. इस सफलता के बाद, मेकर्स ने इसे OTT पर रिलीज़ करने का फैसला किया है, और प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऑप्शन चुना है.
240 से ज्यादा देशों में होगीग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर
भारत समेत दुनिया के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम मेंबर्स 'नागबंधम' को 24 जुलाई 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकेंगे. यह एक भव्य पौराणिक फैंटेसी एडवेंचर फिल्म तेलुगु के साथ-साथ तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब वर्जन में भी उपलब्ध होगी.जिसमें प्राचीन कथाओं, रहस्यमयी राज़ और रोमांच से भरे खजाने की तलाश को दिखाया गया है.
क्या है 'नागबंधम' की कहानी
'नागबंधम' की कहानी रुद्र नाम के एक साधारण गांव के युवक की है, जिसकी जिंदगी उस समय पूरी तरह बदल जाती है जब उसकी बहन की शादी पर क्रूर खजाना खोजने वाला अब्दाली हमला कर देता है. मुहम्मद अब्दाली भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों के नीचे छिपे रहस्यमयी नागबंधम अनुष्ठान की तलाश में है. पवित्र ब्रह्म कमल और एक प्राचीन पांडुलिपि की खोज में, जिसके बारे में माना जाता है कि वह असीम दौलत का राज खोल सकती है, अब्दाली अपने पीछे तबाही छोड़ता चलता है.
इसी संघर्ष के बीच रुद्र की मुलाकात रहस्यमयी नागा साधु शिवा से होती है, जो उसे आस्था, त्याग और विश्वासघात से भरे एक खतरनाक सफर पर ले जाते हैं. जैसे-जैसे ताकतवर दुश्मन उसके करीब आते हैं, रुद्र को धर्म की रक्षा करने और उस प्राचीन खजाने को गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए आगे आना पड़ता है.
दंतकथाओं और खजाने की कहानी में दमदार स्टारकास्ट
फिल्म का निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जबकि इसे NIK स्टूडियोज़ के बैनर तले किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ नभा नटेश, ऐश्वर्या मेनन, जगपति बाबू, मुरली शर्मा, महेश मांजरेकर और ऋषभ साहनी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. जुनैद कुमार और अभे का दमदार म्यूजिक फिल्म के रोमांच को और बढ़ा देता है। पुरानी दंतकथाओं, छिपे खजानों और आस्था से जुड़े सवालों को लेकर आगे बढ़ने वाली यह कहानी दर्शकों को एक बड़े और रोमांचक सफर पर ले जाती है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 का नया आई लोगो आउट, जल्द लौटेगा सलमान खान का शो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं