विज्ञापन

कर्टनी कार्दशियन संग मैरिड लाइफ बचाने का ट्रैविस बार्कर ने बताया सीक्रेट, बोले- लड़ाई होने पर भी नहीं मानते ये बात

ट्रैविस बार्कर ने पत्नी कर्टनी कार्दशियन संग अपने रिश्ते का खास सीक्रेट शेयर किया है. ब्लिंक-182 स्टार ने बताया कि दोनों कभी भी एक-दूसरे पर गुस्सा होकर नहीं सोते.

कर्टनी कार्दशियन संग मैरिड लाइफ बचाने का ट्रैविस बार्कर ने बताया सीक्रेट, बोले- लड़ाई होने पर भी नहीं मानते ये बात
Travis Barker
ians

हॉलीवुड स्टार ट्रैविस बार्कर और कर्टनी कार्दशियन की जोड़ी अक्सर अपने खास बॉन्ड को लेकर चर्चा में रहती है. अब ब्लिंक-182 के मशहूर ड्रमर ट्रैविस बार्कर ने अपनी शादी को मजबूत बनाए रखने का एक ऐसा सीक्रेट शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है. ट्रैविस बार्कर ने खुलासा किया कि उन्होंने और उनकी वाइफ कर्टनी कार्दशियन ने अपने रिश्ते के लिए एक खास नियम बनाया हुआ है. कपल कभी भी एक-दूसरे से नाराज होकर सोने नहीं जाता. उनका मानना है कि किसी भी गलतफहमी या बहस को रात खत्म होने से पहले सुलझा लेना चाहिए, ताकि रिश्ते में दूरी न आए.

हर मसले पर दोनों बैठकर करते है बात

ट्रैविस ने बताया कि चाहे मामला कितना भी छोटा क्यों न हो, दोनों बैठकर बात करते हैं और उसे खत्म करने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि रिश्ते में संवाद सबसे जरूरी है और छोटी-छोटी बातों को दिल में रखना आगे चलकर बड़ी समस्याओं की वजह बन सकता है.

मई 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे

बता दें कि मई 2022 में शादी के बंधन में बंधे ट्रैविस और कर्टनी एक बड़े ब्लेंडेड फैमिली का हिस्सा हैं. कर्टनी के अपने पूर्व पार्टनर स्कॉट डिसिक से तीन बच्चे हैं, जबकि ट्रैविस के भी अपनी एक्स वाइफ शन्ना मोकलर से दो बच्चे हैं. इसके बावजूद दोनों अपने रिश्ते और परिवार के बीच शानदार बैलेंस बनाए हुए हैं. इसी बीच ट्रैविस बार्कर अपनी नई डॉक्यूमेंट्री 'Louder Than Fear' को लेकर भी सुर्खियों में हैं.  यह डॉक्यूमेंट्री उनके म्यूजिक करियर, निजी जीवन और 2008 के प्लेन क्रैश के बाद झेले गए मानसिक आघात की कहानी को दिखाती है। इस हादसे के बाद ट्रैविस को उड़ान भरने से डर लगने लगा था, लेकिन उन्होंने धीरे-धीरे उस डर पर काबू पाया.

वहीं, कर्टनी कार्दशियन दुनिया भर में रियलिटी शो 'Keeping Up With The Kardashians' और 'The Kardashians' के जरिए बड़ी पहचान बना चुकी हैं. आज भी यह कपल हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में गिना जाता है.

आपके लिए और भी

OTT पर 40 चोरों की जगह आएंगे 40 भूत! JioHotstar पर नई हॉरर-कॉमेडी सीरीज का फर्स्ट लुक जारी, जानें कब होगी रिलीज

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travis Barker, Kourtney Kardashian, Hollywood News In Hindi, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com