कुछ फिल्में और उसके किरदार हमेशा दर्शकों के जेहन में रह जाते हैं. फिल्म से जुड़े कलाकार भी अपने किरदार के नाम से मशहूर हो जाते हैं. ऐसा ही एक किरदार गुंजा का है. यह किरदार साल 1982 में आई फिल्म 'नदिया के पार' का है. गुंजा के किरदार को अभिनेत्री साधना सिंह ने निभाया था. फिल्म में गुंजा और चंदन की जोड़ी को दर्शकों ने लंबे समय तक पसंद किया था. फिल्म के 41 साल बाद 'नदिया के पार' की गुंजा का पूरा लुक काफी बदल चुका है. अभिनेत्री साधना सिंह के लेटेस्ट तस्वीर आपको भी दंग कर सकती है.
साधना सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहती हैं. साधना सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं. अभिनेत्री की यह तस्वीरें बनारस की हैं. तस्वीरों में साधना सिंह को व्हाइट साड़ी में देखा जा सकता है. वह पोज देते हुए तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं. जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखते ही बन रहा है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
अभिनेत्री ने कैप्शन के जरिए बताया है कि उनकी यह तस्वीरें बनारस की हैं. सोशल मीडिया पर साधना सिंह की यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. अभिनेत्री के फैंस तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट तक उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. आखिरी बार साधना सिंह को वेब सीरीज गिल्टी माइंड्स में देखा गया था. वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग के फैंस ने काफी तारीफ की थी. वेब सीरीज गिल्टी माइंड्स पिछले साल रिलीज हुई थी.
हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन बोले, "बॉलीवुड में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं